जल्द करा ले ये काम, वरना बंद हो सकता है आपका सरकारी राशन, जानिये इसके बारे में
भारत सरकार ने फ्री राशन योजना को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका असर देश के लाखों नागरिकों के जीवन पर पड़ेगा। नई अधिसूचना के तहत, सरकार ने आदेश दिया है कि जिन लाभार्थियों ने अपना ईकेवाईसी (Electronic Know Your Customer) नहीं कराया है, उन्हें 30 नवंबर से राशन का वितरण बंद कर दिया जाएगा।यह कदम सरकार ने योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी राशन कार्डों की समस्या को सुलझाने के लिए उठाया है।
उपलब्ध कराई जाती है ये चीजें
सरकार के अनुसार, यह योजना आगामी पांच सालों तक जारी रहेगी, जिससे लगभग 80 करोड़ नागरिकों को गेहूं, चावल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्रियां मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। खासकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लोगों के लिए यह योजना जीवन रेखा साबित हो रही है। हालांकि, इस योजना के लागू होने के बाद से सरकार को फर्जी राशन कार्डों की बढ़ती संख्या की चिंता थी। कई ऐसे कार्ड धारक हैं, जो आयकर दाता होने के बावजूद मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं, जिससे योजना की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे थे।
खास बात
इसलिए, सरकार ने साफ तौर पर यह निर्णय लिया है कि जिन लाभार्थियों ने 30 नवंबर तक अपनी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की, उन्हें आगामी समय में राशन नहीं मिलेगा। इससे अपात्र लाभार्थियों को राशन से वंचित कर केवल वास्तविक जरूरतमंदों को राशन देने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा। इस कदम से सरकार का उद्देश्य योजना का दुरुपयोग रोकना और गरीबों तक सही तरीके से मदद पहुंचाना है।

