जल संसाधन मंत्रीInternational Affairs politics Trending 

जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी बोले : पाकिस्तान के 3 नदियों का पानी रुका

गुरुवार को फैसला किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों का पानी रोक दिया जाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में 40 जवानों की शहादत के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है और कूटनीति द्वारा उन्हें दुनिया से अलग करने की कोशिश की जा रही है।

शहीदों का अंतिम संस्कार, किया जाता है कुछ इस खास तरीके के साथ

जल संसाधन मंत्री गडकरी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि पानी को एक हिस्से से पाकिस्तान की ओर रोका जाएगा। हम पूर्वी नदियों के पानी के बहाव को बदल देंगे और इसे जम्मू और कश्मीर की ओर मोड़ दिया जाएगा और पंजाब के लोगों को देंगे।”

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसके नेता मसूद अजहर थे।

जल संसाधन मंत्री गडकरी द्वारा दी गई यह जानकारी मोदी सरकार की निति को साफ़ दर्शाता है के नापाक हरकतों वाले पाकिस्तान का केवल बहिष्कार होगा बस बाहिष्कार|

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए आल-राउंडर हार्दिक पांड्या, वजह है बैक इंजरी

Summary
जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी बोले : पाकिस्तान के 3 नदियों का पानी रुका
Article Name
जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी बोले : पाकिस्तान के 3 नदियों का पानी रुका
Description
पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों का पानी रोक दिया जाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment