विवाहित स्त्रियां ही क्योंFeatured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

विवाहित स्त्रियां ही क्यों पहनती है बिछिया, जाने इसके पीछे की असली वजह

ये तो सब जानते है कि जब एक लड़की की शादी होती है, तब उसके जीवन में कई तरह के बदलाव आते है। जी हां शादी के बाद लड़की को न केवल अपना मायका छोड़ना पड़ता है, बल्कि उसका कुंवारापन भी खत्म हो जाता है। बता दे कि शादी के बाद हर लड़की मंगलसूत्र, सिंदूर, चूड़ियां और बिछिया आदि सब चीजे लगाती और पहनती है। मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि केवल विवाहित स्त्रियां ही क्यों बिछिया पहनती है। हालांकि आज कल समय काफी बदल गया है, लेकिन आज के जमाने में भी बिछिया केवल विवाहित स्त्रियां ही पहनती है।

 विवाहित स्त्रियां ही क्यों

विवाहित स्त्रियां ही क्यों..

http://सिंदूर की अंग्रेजी क्या है, क्या आप सच में जानते है

अब यूँ तो बिछिया पहनने का चलन काफी सदियों से चला आ रहा है, लेकिन इसे पहनने के पीछे की असली वजह के बारे में शायद ही आप लोग जानते होंगे। गौरतलब है कि शहरों में भले ही इसका चलन खत्म हो गया हो, लेकिन गावों में आज भी इसे पहना जाता है। बहरहाल वैज्ञानिक दृष्टि से इसे पहनने के काफी फायदे होते है। दरअसल पैर के अंगूठे की तरफ से दूसरी ऊँगली में एक खास किस्म की नस होती है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह नस सीधे तौर पर महिलाओ के गर्भाशय से जुडी होती है।

इसका मतलब ये है कि बिछिया पहनने से गर्भावस्था के दौरान आपको ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। यहाँ तक कि इससे गर्भपात होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके इलावा इससे गर्भाशय से जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती। बता दे कि इससे महिलाओ के शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है। जिससे उन्हें तनाव नहीं होता।

वैसे इसे पढ़ने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि बिछिया केवल विवाहित स्त्रियां ही क्यों पहनती है और इसे पहनने से कितने सारे लाभ मिलते है। हालांकि इन बातों को मानना या न मानना ये तो आपकी सोच पर ही निर्भर करता है।

विवाहित स्त्रियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
विवाहित स्त्रियां ही क्यों पहनती है बिछिया, जाने इसके पीछे की असली वजह   India Alive
Article Name
विवाहित स्त्रियां ही क्यों पहनती है बिछिया, जाने इसके पीछे की असली वजह India Alive
Description
बता दे कि शादी के बाद हर लड़की मंगलसूत्र, सिंदूर, चूड़ियां और बिछिया आदि सब चीजे लगाती और पहनती है। मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि केवल विवाहित स्त्रियां ही क्यों बिछिया पहनती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment