हिल स्टेशन का करना चाह रहे है रूख, तो आप जाए यहां की यात्रा पर, जानियेंLifestyle nature News Travel 

हिल स्टेशन का करना चाह रहे है रूख, तो आप जाए यहां की यात्रा पर, जानियें

हम सभी जानते है कि गर्मियां शुरू होने वाली हैं और टूरिस्ट अभी से हिल स्टेशनों का प्लान बनाने लगे हैं। कि उनकों कहा जाना है। जैसा कि हम सभी जानते है कि मार्च में दुनियाभर के सैलानी हिल स्टेशनों की तरफ रुख करते हैं। आपको बता दें कि भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई हिल स्टेशन हैं जो सैलानियों के बीच लोकप्रिय हैं। अगर आप भी घुमक्कड़ी का शौक रखते हैं। तो अभी से हिल स्टेशनों की सैर की तैयारी कर लीजिए। क्योंकि पहले से प्लान बनाने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं।

देख सकते हैं विभिन्न टूर पैकेजों को

वहीं, टिकट से लेकर होटल तक का किराया कम हो जाता है। आप जब कहीं प्री-प्लान होकर जाते हैं, तो आपको कुछ दिक्कत नहीं होती है। इसके अलावा आप चाहें तो विभिन्न टूर पैकेजों को देख सकते हैं। जो गर्मियों में हिल स्टेशनों की सैर कराते हैं और पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं देते हैं। मार्च में आई.आर.सी.टी.सी. भी हिल स्टेशनों की सैर के लिए कई टूर पैकेज लेकर आई है। वैसे भी चाहे कोई भी मौसम में टूरिस्ट हिल स्टेशनों में जाना और वहां प्रकृति को करीब से देखना एवं उसका आनंद लेना नहीं छोड़ते हैं।

बनाइये इन 5 हिल स्टेशनों का टूर

  • नैनीताल
  • औली
  • शिमला
  • कानाताल
  • कूर्ग

मार्च के महीने में करें सैरआप मार्च के महीने में नैनीताल, औली, शिमला, कानाताल और कूर्ग की सैर कर सकते हैं। नैनीताल एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी इस हिल स्टेशन में सैलानियों की आवाजाही कम नहीं होती है। नैनीताल में सैलानियों के घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगहें हैं। यहां गर्मियों में टूरिस्ट बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

खास बात

जैसा कि हम सभी जानते है कि दिल्ली से नैनीताल की दूरी 315 किलोमीटर है। इसी तरह से सैलानी भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले हिल स्टेशन औली का टूर बना सकते हैं। औली सर्दियों में सैलानी बर्फबारी और गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए जाते हैं। इसी तरह से कानाताल को ऑफबीट हिल स्टेशन माना जाता है। जहां सैलानियों को काफी सुकून और शांति मिलती है। कूर्ग हिल स्टेशन की खूबसूरती का कोई सानी नहीं है। यह हिल स्टेशन कर्नाटक में है जहां दुनियाभर से दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं।

Related posts

Leave a Comment