Maruti Suzuki की कारें बजट में है फिट, जानियें इन सीएनजी कारों के बारें में
जैसा कि हम सभी जानते है कि Maruti Suzuki भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी है। जिसमें पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ CNG सेक्टर में इस कंपनी की बड़ी रेंज शामिल है। ऐसे में यदि आप भी नई CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको Maruti की टॉप 3 CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां ये कारें आपके बजट में भी फिट होंगी और बेहतरीन माइलेज भी देगी।
देश में है सबसे सस्ती कार
आपको बता दें कि Maruti Suzuki ऑल्टो 800 CNG ऑटो सेक्टर और देश में सबसे सस्ती कार है। प्राइस की बात करें तो इसकी प्राइस 5,13,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। माइलेज के मामले में भी यह कार जबरदस्त है। जानकारी के अनुसार ये कार 1 केजी गैस में 35 किलोमीटर चल सकती है।
ये है कीमत
बढ़िया माइलेज वाली CNG कारों की लिस्ट में एक और कार Maruti Suzuki Alto K 10 CNG है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,94,500 रुपये है। वहीं माइलेज की बात करें तो कार एक किलो CNG पर 33.85 किलोमीटर चलने में सक्षम है।
खास बात
इस लिस्ट में तीसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार Maruti वैगन आर है। यह कार इंडिया में सबसे ज्यादा बिकती है। कीमत की बात करें तो Maruti WagonR CNG की कीमत 6,43,000 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह कार प्रति किलोग्राम CNG पर 25.19 किलोमीटर चल सकती है। जो बहुत ही बढ़िया कार है। जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

