घर में इस दिशा में लगाएं देवी-देवताओं की मूर्ति, पढ़िये खबर
जैसा कि हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का जितना महत्व है। ठीक उतना ही देवी-देवताओं की मूर्तियों का भी महत्व भी माना जाता है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा की जाती है। मंदिर के अलावा हम घर में भी देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें लगाते हैं। जहां लोग घर में अलग-अलग तरह से फोटो लगाते है।
खास बात
हम देखते है कि अक्सर लोग अपने मकान, दुकान व ऑफिस में देवी-देवताओं की मूर्तियां, फोटो और कैलेंडर किसी भी स्थान व किसी भी दिशा में लगा देते हैं। जहां उन्हें लगाना कताई उचित नहीं होता है। कई बार हमें उपहार में भी देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलती हैं। ऐसे में उपहार में मिली इन मूर्तियों को हम अपने घर व ऑफिस में किसी भी स्थान पर रख देते हैं। इससे आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। जानते हैं देवी देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां घर में किस दिशा और जगह पर लगानी चाहिए।
जीवन में करना पड़ सकता है कठिनाई का सामना
जानकारी के लिए बता दें कि देवी-देवताओं की मूर्तियां, फोटो, कैलेंडर आदि को मुख्यतरू किचन, बेडरूम, बाथरूम, लॉन आदि में नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन मूर्तियों, फोटो, कैलेंडर को केवल घर व ऑफिस के पूजा स्थान पर ही लगाना चाहिए। जो एक तरह से सही माना जाता है।
ना लगाएं खंडित मूर्ति
क्या आपको ये पता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार 6 इंच से बड़ी भगवान की मूर्तियां घर के पूजा स्थान मे नहीं लगानी चाहिए। साथ ही भगवान की टूटी हुई (खंडित) या फटी फोटो घर या ऑफिस में नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा मूर्तियां व फोटो किसी भी स्थान पर टेढ़ी नहीं रखनी चाहिए साथ ही मूर्तियों की मर्यादा का पूरा ख्याल रखना अनिवार्य है।

