Breaking News 

अफगानिस्तान भेजे जा रहे गेहूं की पहली खेप चाबहार पहुंची

अफगानिस्तान की सहायता के लिए भेजे जा रहे गेहूं की पहली खेप बुधवार को चाबहार पहुंच गई। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में पहली खेप के पहुंचने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि चाबहार बंदरगाह पर पहली खेप पहुंचने की खुशी जताने के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में भारत, ईरान और अफगानिस्तान के गणमान्य लोग शामिल हुए। गेहूं की पहली खेप को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रवाना किया था। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रब्बानी खेप का स्वागत करने बुधवार को चाबहार पहुंचे थे।

Related posts

Leave a Comment