उपेंद्र कुशवाहा विवादित बयानFeatured Article News politics Trending 

उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, सड़कों पर खून बहेगा !

लोकसभा चुनाव 2019 तो जैसे तैसे बीत गया लेकिन इस बीच कई ऐसी जुबानी जंग भी चली जिसमें कई नेताओं पर चुनाव आयोग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी चुनाव रैलियों को 1 से लेकर 3 दिनों तक बैन भी कर दिया। इनमें कई राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े चेहरे शामिल थे और सबसे ज्यादा विवाद समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान के बयान को लेकर हुआ था। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि चुनाव परिणाम में गड़बड़ी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि सड़कों पर खून बहेगा।

क्या कहा उपेंद्र कुशवाहा ने –

 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और महा गठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि यदि चुनाव परिणाम में किसी भी प्रकार की हेरफेर की गई है उसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो हम हथियार उठाने को मजबूर होंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है कि अगर वोट की रक्षा के लिए अगर जरूरत पड़े तो हथियार भी उठा लेना चाहिए।

चुनाव आयोग हुआ सख्त, विवादित बयान देने वालों पर भी कार्यवाही

 

उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है कि –“वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना हो तो उठाइए, आज रिजल्ट लूट की घटना की जो कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो हथियार उठाना चाहिए।” उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की ओर इशारा किया है कि यदि 23 मई को परिणामों में कोई भी गड़बड़ी होती है तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ेगा।

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

गौरतलब है कि आज 21 विपक्षी दलों के नेता ने चुनाव आयोग से मिलकर सभी ईवीएम मशीनों की पर्ची का मिलान वीवीपैट के जरिए करने की मांग रखी थी। हालांकि चुनाव आयोग ने इस मसले पर कहा कि वह बुधवार को इस पर चर्चा करेंगे। 21 विपक्षी दलों के चुनाव आयोग से शिकायत करने की अगुवाई मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा की जा रही थी। फिलहाल उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर किसी भी राजनेता ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि यह विवादित बयान , जल्द ही उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

कांग्रेसी नेता तारिक़ अनवर ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

Related posts

Leave a Comment