सल्लू ने शेयर किया भारत फिल्म का एक सीन
50 की उम्र के आंकड़े को पार कर चुके शख्स ने बॉलीवुड में आज तक कई ऐसी फिल्में दी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बड़ी फिल्मों के एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड को औंधे मुंह पटक दिया है़। हालांकि इस कलाकार को कई बार फिल्मी पर्दे पर लोगों के द्वारा अच्छी फिल्म की कहानी ना होने पर पसंद भी नहीं किया गया लेकिन फिर भी इस कलाकार की फिल्मों ने करोड़ों के आंकड़े को पलक झपकते ही छू लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग खान और सल्लू भाई के नाम से मशहूर सलमान खान के बारे में……और सल्लू ने फिल्म भारत का एक सीन शेयर किया है।
सलमान खान ने शेयर किया यह सीन –

सल्लू ने भारत फिल्म का एक सीन शेयर किया है जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है दरअसल सल्लू ने भारत फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए इस ईद पर रिलीज होने की बात बताई है। सलमान खान के द्वारा भारतीयों के सीन को सोशल मीडिया के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए शेयर किया गया है।
#Bharat #Eid2019 pic.twitter.com/RpVJ7mkNOg
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 21, 2019
सलमान ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए शेयर करते हुए अपने दर्शकों के लिए एक और सस्पेंस क्रिएट कर दिया है।
‘सलमान खान’ की इस फिल्म का हर पोस्टर कह रहा है ‘एक कहानी’
सलमान खान के शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान की एक तस्वीर है जो ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन होती हुई नजर आ रही है। सलमान खान इस द सेकंड के डायलॉग में यह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि “जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में है उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।” सल्लू ने भारत फिल्म का एक सीन शेयर करके अपने फिल्म के प्रमोशन को एक और स्टेप आगे ही बढ़ाया है।
तो ये दो हीरोइन होंगी ‘सलमान खान’ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के सीक्वल में
सलमान खान ने अपने दर्शकों को इस बार ईद का तोहफा देने के लिए अपनी फिल्म भारत के जरिए आ रहे हैं। इस बार ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं जिसमें कैटरीना कैफ, ईशा गुप्ता, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं। फिल्म जल्दी बॉलीवुड के पर्दे पर रिलीज होने जा रही है और कहा जा रहा है कि यह कई बड़ी फिल्मों के बड़े बड़े आँकड़े को तोड़ सकती है।
‘सलमान खान’ की ये फिल्मे आते ही हो जाएंगी ‘सुपर डुपर हिट’

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

