अरुणाचल प्रदेश विधायक हत्याFeatured Article News politics Trending 

अरुणाचल प्रदेश के विधायक की उग्रवादियों ने की हत्या

देश में 14 फरवरी की घटना को लोगों ने काफी लंबे समय के बाद भुलाने की एक नामुमकिन कोशिश की लेकिन एक बार फिर से अरुणाचल प्रदेश से एक ऐसी खबर सुनने को मिल रही है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। जी हां अरुणाचल प्रदेश से खबर आ रही है कि अरुणाचल प्रदेश के विधायक की हत्या उग्रवादियों ने कर दी है।

11 लोगों की हुई है हत्या –

 

 

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से लड़ते हुए विधायक चुने गए तिरोंग अबो को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया गया जब वह तीन गाड़ियों के काफिले के साथ कहीं जा रहे थे। अरुणांचल प्रदेश के विधायक की हत्या उग्रवादियों ने की। विधायक इस वक्त सबसे आगे वाली गाड़ी में चल रहे थे और उनकी गाड़ी को उनका बेटा चला रहा था। तभी अचानक से गुजर रहे काफिले पर एनएससीएन उग्रवादियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई जिसके बाद विधायक समेत 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

 

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, गोली मारकर की सैनिक की हत्या

 

हिमाचल प्रदेश के विधायक के उग्रवादियों ने हत्या की उसके बाद इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया हालांकि वहां पर पहुंचने से पहले ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हमले में विधायक के बेटे के भी मारे जाने की पुष्टि हुई। वहीं इस घटना को अंजाम देने से पहले उग्रवादियों ने तिरोंग अबे को चेतावनी भी दी थी कि वह उनकी हत्या कर देंगे।

 

महिला ड्रग इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या

 

अरुणाचल प्रदेश में नेशनल पीपुल्स पार्टी के द्वारा इस मामले में केंद्र सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग भी की गई है कि जिन उग्रवादी संगठनों ने विधायक के साथ 11 लोगों को मौत के घाट उतारा है उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन पर कड़ी कार्यवाही हो। प्रदेश के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ट्वीट करते हुए इस घटना पर शोक भी जताया है। कॉनराड संगमा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि – ” नेशनल पीपुल्स पार्टी एनपीपी अपने नेता और एमएलए तिरोंग अबोह और उनके परिवार की मौत की खबर सुनकर शोक में है। हम इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अपील करते हैं कि वे हमले में शामिल समूह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

 

रेखा के पति ने शादी के सात महीने बाद आत्महत्या की थी, जाने आखिर क्यों

 

Related posts

Leave a Comment