UGC ने जारी की 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट : छात्र भूलकर भी ना ले इनमे एडमिशन
देश भर में अब अंडर ग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए नामांकन पत्र भरे जायेंगे इसलिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है ताकि छात्र किसी भी तरह के झांसे में ना आये।
देश भर में 12वीं के नतीजे आ गए हैं और छात्रगण अब अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन लेना शुरू करेंगे। लेकिन अगर संस्थान फर्जी निकलता है तो ऐसे में उन्हें परेशानी होगी। उनका साल बर्बाद होने का भी खतरा है। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए UGC ने एकेडमिक ईयर की शुरुआत में ही फर्जी यूनिवर्सिटीज के नाम सार्वजानिक कर दिए हैं। इन फर्जी यूनिवर्सिटीज में 8 सिर्फ दिल्ली के हैं।
यूजीसी ने लिस्ट जारी करके लिखा है कि, इन २४ यूनिवर्सिटीज के जरिए यूजीसी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है इसलिए उन्हें फर्जी घोषित किया जाता है। इनके द्वारा दी जाने वाली डिग्री मान्य नहीं होगी।
यूजीसी ने छात्रों को आगाह करते हुए कहा है कि देश में सक्रिय ऐसे 24 फर्जी, स्वयंभू संस्थान आयोग द्वारा तय नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे यूनिवर्सिटीज को फर्जी घोषित किया जाता है। उन्हें किसी तरह की डिग्री देने का कोई हक नहीं है।
फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
1- मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा, बिहार
2- कमर्शिअल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, नई दिल्ली
3- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
4- वोकेशनल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
5- एडीआर-सेंट्रिक जुरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
6- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
7- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्पलॉयमेंट, नई दिल्ली
8- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
9- वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
10- बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम (कर्नाटक)
11- सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णटम , केरल
12- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
13- इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कलकत्ता
14- महिला ग्राम विद्यापीठ, इलाहाबाद
15- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
16- गाँधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद
17- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो काम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपूर
18- नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
19- उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी कोसीकला, मथुरा
20- महराणा प्रताप शिक्षा निकेतन यूनिवर्सिटी, प्रतापगढ़
21- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद्, इंस्टीटूशनल एरिया, नोएडा
22- नार्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उड़ीसा
23- नव भारत शिक्षा परिषद्, राउरकेला
24- स्त्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुद्दुचेरी
Writer at India Alive

