Breaking News health Knowledge Lifestyle News 

विटामिन सी से भरपूर आंवले के चमत्कारी फायदे

विटामिन सी से भरपूर आंवले के बहुत सारे चमत्कारी फायदे हैं। इसके लगातार सेवन से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। नकसीर अर्थात् नाक से खून आने की समस्या में प्रतिदिन 3-4 चम्मच आंवले के जूस का सेवन करने पर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हिंचकी की समस्या देर तक होने पर सूट के साथ आंवला का सेवन करने से हिंचकी खत्म हो जाती है। एसिडिटी के लिए आंवला रामबाण का कार्य करता है। आंवले के पाउडर को रात में भिगो दें तथा उसे सुबह छानकर उसमें मिश्री मिलाकर उसका सेवन करने से किसी भी तरह के एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए विटामिन  सी से भरपूर आंवला लाभकारी सिद्ध होता है। अल्सर की स्थिति हो या पेट में किसी तरह के इन्फेक्शन की, 3 ग्राम आंवले का सुबह-शाम सेवन करने पर दर्द और इंफेक्शन के अवस्था से छुटकारा मिलेगा। पेट के विकारों के लिए आंवला रामबाण होता है। पेशाब की समस्या होने पर आंवले के वृक्ष की छाल और पत्तियों को निकाल कर उसे पीसकर उसके काढ़े का सेवन करें, निश्चित ही आपको इस समस्या से निज़ात मिलेगी।

जरूर पढ़ें- मुंहासों की समस्या का कारण

उल्टी के लिए भी आंवला अमृत के समान कार्य करता है। आंवले के पाउडर को शहद के साथ चाटने से उल्टी की शिकायत दूर हो जाती है। यह सभी भयानक व्याधियों के लिए लाभकारी औषधि है जो सरलता से बाजारों में उपलब्ध है। बवासीर की समस्या उत्पन्न होने पर भी आंवले का सेवन एक गुणकारी प्रयोग है। आंवले का प्रतिदिन सेवन करने से धातु जन्य व्याधियों से तुरंत राहत मिलती है। आंवले से बने प्रतिदिन आधा गिलास जूस का सेवन करने से बाल स्वस्थ और घने होते हैं और यहां तक कि सफेद बालों के काले होने की संभावना भी होती है। आंवले के जूस का उपयोग बालों में करने से भी बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। आंखों की रोशनी कम होने पर प्रतिदिन आंवले का सेवन करने से, चाहे वह पाउडर के रूप में हो या जूस के रूप में, आंखों की रोशनी की कमी रुक जाती है।

Related posts

Leave a Comment