Breaking News News politics 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में जनसभाओं को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा है। जहां 15 साल में 10 वहीं मैं गुजरात में 13 साल तक अकेला मुख्यमंत्री था। उस स्थिरता का परिणाम है, वहां की बदलती तस्वीर। गुजरात कहां से कहां पहुंच गया। यानी जितनी तेजी से झारखंड का मौसम नहीं बदलता था उतनी तेजी से मुख्यमंत्री बदल जाते थे। इस अस्थिरता के लिए कांग्रेस और झामुमो का निजी स्वार्थ जिम्मेदार है। इसके साथ ही झारखणड के आखिरी चनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में कई रैलियों को संबोधित किया जहां उन्होंने कहा कि यहां आने का मुझे कई बार सौभाग्य मिला है। पीएम बनने के बाद भी मेरा यहां दूसरा कार्यक्रम है।

जरूर पढें- नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइल्स हुई अवर्गीकृत

2016 में जब पंचायती राज्य के कार्यक्रम में आपके बीच आया था, तब मैंने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली में समिट करने वाली नहीं है। हम एसी कमरों में चैन से सोने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को दिल्ली से निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी रांची में किया गया। झारखंड को दुनिया में नई पहचान दिलाने का श्रेय आप सभी को है। कांग्रेस और झामुमो के राज में यहां से भ्रष्टाचार की खबरें, लूट की खबरें आती थी। इन दलों के अनेक नेताओं पर आज भी भ्रष्टाचार के केस अदालतों में चल रहे हैं। अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार के लिए इन्होंने मुख्यमंत्री पद के कुर्सी का सौदा कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश आजाद हुआ तब से भारत के हर कोने में जम्मू की चर्चा 370 की चर्चा चल रही थी। एक टोली टेंम्परेरी को परमानेंट बनाने में लगी थी। लेकिन देश की जनता ने मोदी को इसके लिए दि्लली नहीं भेजा है। देश की जनता ने मोदी को कठोर फैसले लेने के लिए भेजा है। लटका हुआ 370 हटा दिया गया।

Related posts

Leave a Comment