उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिती हुई सामान्य, पढ़िये खबर
उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में वायू प्रदूषण की स्थिती सामान्य हुई है। जहां प्रदूषण से लोगो को दिक्कत हो रही है। जिससे धूप भी तेज नहीं निकल पा रही थी। बता दें कि सोमवार के दिन सुबह ग्रेटर नोएडा और कानपुर की हवा खतरनाक स्तर पर पाई गई। इसी के साथ गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ सहित कई अन्य शहरों की हवा खराब या बहुत खराब स्थिति में पाई गई है।
नोए़डा में थी इतनी गुणवत्ता
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार के दिन सुबह आठ बजे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 305 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि इसे बहुत खराब स्थिति माना जाता है। इसी तरह कानपुर के नेहरू नगर में भी हवा में एक्यूआई का स्तर 309 पाया गया। इसे भी अत्यंत खराब माना जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए भी खराब होती है।
यह स्थिती होगी खराब
लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में 267, मेरठ के जयभीमनगर में 273, नोएडा के सेक्टर 116 में 270, गाजियाबाद के लोनी में 271 एक्यूआई पाया गया। यह भी खराब स्थिति मानी जाती है। आगरा के सेक्टर 3 बी आवास विकास कालोनी क्षेत्र में 198, बरेली के राजेन्द्र नगर में 105, गोरखपुर के एमएमएमयूटी क्षेत्र में 112, प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू एनआईटी क्षेत्र में 176 और वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में 97 एक्यूआई पाया गया।
Summary

Article Name
उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिती हुई सामान्य, पढ़िये खबर
Description
उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में वायू प्रदूषण की स्थिती सामान्य हुई है। जहां प्रदूषण से लोगो को दिक्कत हो रही है। जिससे धूप भी तेज नहीं निकल पा रही थी।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
India Alive

