बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्च्न पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने, पढ़ियेBollywood Entertainment News 

सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्च्न, पढ़िये

शुक्रवार के दिन दिग्गज बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सिद्धिवियानक मंदिर पहुंचे। जहां उनकी फिल्म 11 नवंबर के दिन ऊंचाई रिलीज हुई है। बता दें कि इस दौरान बिग बी के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी थे। उन्होंने बेटे संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच कर बप्पा के सामने माथा टेक फिल्म की सक्सेस के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बाप-बेटे की ये जोड़ी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

दोनों ने की बप्पा से प्रार्थना

वहीं, लुक की बात करें तो सीनियर और जूनियर बच्चन व्हाइट कुर्ता पजामे में हैंडसम दिखे। इस दौरान दोनों गले में साफा पहने नजर आए। जहां अमिताभ और अभिषेक ने बप्पा के सामने हाथ जोड़ दोनों ने प्रार्थना की। बेटे संग सामने आईं अमिताभ की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इन्होंने बनाई है फिल्म

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘ऊंचाई’ की बात करें तो इसे सूरज बड़जात्या ने बनाया है। फिल्म में अमिताभ के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा , सारिका और डैनी डेन्जोंगपा जैसे स्टार्स शामिल हैं।बता दें कि ‘ऊंचाई’ 4 उम्रदराज दोस्तों की कहानी पर बनी है जो एवरेस्ट पर चढ़ाई का सपना देखते हैं। अभिषेक की बात करें तो वह न दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडो 2’ को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 9 नवंबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी।

Summary
सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्च्न, पढ़िये
Article Name
सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्च्न, पढ़िये
Description
शुक्रवार के दिन बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन सिद्धिवियानक मंदिर पहुंचे। जहां उनकी फिल्म 11 नवंबर के दिन ऊंचाई रिलीज हुई है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment