श्रीलंका क्रिकेट बोर्डNews Sports 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर उठाया सख्त कदम

हाल ही में कुछ समय बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे मैचों की सीरीज होनी थी। दोनों देशों के बीच यह सीरीज पाकिस्तान में खेली जानी थी मगर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले ही श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चिट्ठी लिखकर पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड उन पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर चुका है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश के गेंदबाज डिक्वेला को सीपीएल यानी कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने की इजाजत देने से मना कर दिया। डिक्वेला उन 10 खिलाड़ियों में है जिन्होंने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था। आने वाले समय में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर और निष्पक्ष पाबंदियां देखी जा सकती हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिया यह तर्क

श्रीलंकाई गेंदबाज निरोशन डिक्वेला को आईपीएल में खेलने की इजाजत ना देने के बाद बोर्ड के सीईओ एस ले डिसिल्वा ने तर्क देते हुए कहा कि यदि कोई खिलाड़ी देश की तरफ से सीरीज खेलने के लिए मना कर दे तो ऐसे समय में उसे किसी दूसरी लीग में खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि थिसारा परेरा को बोर्ड द्वारा दी गई एनओसी भी रद्द हो सकती है। क्योंकि उन्हें पाकिस्तान दौरे में टीम के लिए जगह दी गई थी। मगर उन्होंने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया ऐसे में उनकी एनओसी रद्द की जा सकती है।

श्रीलंका की टीम पर हुआ था आतंकवादी हमला

2009 में जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तब वहां आतंकवादियों ने बस के अंदर जा रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हमला कर दिया था। उस समय बस के अंदर श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ी शामिल थे। महिला जयवर्धने ,तिलकरत्ने दिलशान कुमार संगकारा जैसे दिग्गज उसी बस में थे। जिसके बाद से आईसीसी ने पाकिस्तान में किसी भी टीम को दौरे पर जाने से मना कर दिया था।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर उठाया सख्त कदम
Article Name
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर उठाया सख्त कदम
Description
पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना करने के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपने देश के खिलाड़ियों पर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment