श्रीलंका ने खोली पाकिस्तान के झूठे दावे की पोल
पाकिस्तान एक ऐसा देश बनता जा रहा है जिसे विश्व भर में रोज किसी ना किसी बात को लेकर शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। मगर इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज आने का प्रयास नहीं कर रहा है। वह भारत के खिलाफ विश्व के सभी देशों का नाम लेकर लगातार झूठ बोल रहा है। जिसके कारण वह देश सामने आकर पाकिस्तान के द्वारा दिए गए बयान से किनारा कर रहे हैं। जिसके कारण पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में इसी तरह का एक झूठ पाकिस्तान ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथ्रीपाला सिरीसेना को लेकर बोला। श्रीलंका के राष्ट्रपति का नाम लेकर पाकिस्तान ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरीसेना ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है। जिस के कुछ घंटों बाद ही श्रीलंका ने पाकिस्तान के झूठे दावे की पोल खोल कर रख दी।
कई बार खुल चुकी है पाकिस्तान के झूठे दावे की पोल

दरअसल पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने पहले तो श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिलने की गुहार लगाई। श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने एकतरफा प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि श्रीलंका ने कश्मीर को यूनियन के चार्टर के हिसाब से एक विवादित हिस्सा माना है और यह कहा है कि इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निकाला जाना चाहिए। पाकिस्तान के इस बयान के सामने आने के तुरंत बाद ही श्रीलंका के दफ्तर से एक बयान रिलीज किया गया। जिसमें कहा गया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ऐसी किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं की है। अब पाकिस्तान की चौतरफा बेज्जती हो रही है।
विपक्ष कर रहा पाकिस्तान की सरकार से सवाल
पाकिस्तान ने विपक्ष की नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हिना खान ने पाकिस्तान की सरकार से सवाल पूछा कि एक ऐसा संप्रभु देश जिससे आपका इतिहास अच्छा नहीं रहा है। उसे आप यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उसे किस तरह से फैसले लेने चाहिए। अगर आपको ट्रेनिंग की आवश्यकता है तो पहले ट्रेनिंग लेकर आए उसके बाद चुनाव लड़ें।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



