शिवराज सिंह चौहानNews 

पतली पिन का चार्जर भी नहीं बनवा सके राहुल गाँधी -शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के लिए मध्यप्रदेश में गए हुए हैं । मध्य प्रदेश के चित्रकूट में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे । शिवराज सिंह चौहान को योजनाओं की मशीन जैसा उपनाम दिया और उसके साथ साथ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया ।
राहुल गाँधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजना लागू करने वाले एक यंत्र है । वो केवल और केवल योजना ही लागू करते है । वह दिन दूर नहीं जब आने वाले पाँच सालो में मोबाइल के पीछे मेड इन चाइना के जगह मेड इन एम पी और मेड इन चित्रकूट लिखा होगा ।
राहुल गाँधी के इस तंज़ का जवाब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े ही शालीनता से दिया । उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी जी को बताना चाहूंगा कि मैं ऐसे योजना बनाता हूं जिससे कि मध्य प्रदेश की जनता का भला हो रहा है ।  मध्य प्रदेश विगत वर्षों से अधिक तेजी से विकास कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि मेरे योजनाओं से गरीबों का पेट भर रहा है , उनके घर में उजाला हो रहा है , किसान खुश है और उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल और कॉलेज जा रहे हैं और मध्यप्रदेश में अब कोई मजदूर आज मजबूर की श्रेणी में नहीं आता है ।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे योजनाओं से गरीब घर की बेटियों का ब्याह होता है । हर बेटी लाडली लक्ष्मी कहलाती है और मात्र ₹200 में घर में बिजली आती है । आदिवासी भाई बहनों के पांव में अब जूते चप्पल आते हैं । मैं राहुल गांधी जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने मेरे योजनाओं को अपने मुखारविंदु से सराहा ।
उन्होंने राहुल गांधी की तंज पर पर चुटकी लेते हुए कहा कि आदरणीय राहुल जी न जाने कहां-कहां मोबाइल की फैक्ट्री लगा रहे हैं कभी मेड इन मध्य प्रदेश मोबाइल कवर मेड इन चित्रकूट मोबाइल कभी मेड इन भेल मोबाइल । लेकिन वर्तमान धरातल पर सच्चाई यह है कि वह विगत 70 वर्षों में पतली पिन का चार्जर भी नहीं बना पाए जिस पर मेड इन अमेठी लिखा हो ।

Related posts

Leave a Comment