भारतीय सेनाNews 

भारतीय सेना के गुप्त ऑपरेशंस का प्रचार क्यों ?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने जोधपुर में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । यह उद्घाटन सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में किया गया । सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से सन 2016 में की गई स्ट्राइक  थी ।
 यह प्रदर्शनी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गई है ।  इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के युद्ध क्षमता व नवीनतम तकनीक , रक्षा उपकरणों को देश की जनता को  दिखाना है ।  इसके साथ ही इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में सर्जिकल स्ट्राइक का लिया गया निर्णय किस प्रकार से महत्वपूर्ण और सफल रहा है ।  इसका लाभ मोदी सरकार को 2019 में होने वाले चुनाव में मिलने की पूरी उम्मीद है ।
गौरतलब है कि सन 2019 में होने वाले आम चुनाव के पहले राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के आयोजन पर बेहद गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं ।  भारतीय सेना के कई मिलिट्री अधिकारी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई इस प्रकार की राजनीति पर नाखुशी जताते हुए गहरा अफसोस प्रकट किया है ।
भारतीय सैनिकों के अधिकारियों का कहना है की गुप्त मिलिट्री ऑपरेशनो  का प्रचार और प्रसार अपने राजनीतिक तत्व में स्वयं की गरिमा और राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन करना निंदनीय है । भारतीय सेना के एक अधिकारी ने यह भी बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो क्लिप्स भी लीक हो चुके हैं । रक्षा तंत्र  से जुड़े हुए दिग्गजों का कहना है कि भारतीय सैन्य गुप्त ऑपरेशनों को केंद्र सरकार को गुप्त ही रखना चाहिए ।  इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए  ।
पराक्रम पर्व को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों ने भारतीय सैन्य ने हमेशा हमारे देश की गरिमा और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है । इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हम हर साल कारगिल विजय दिवस , विजय दिवस जैसे समेत कई युद्ध के गौरवशाली दिवसों को मनाते हैं ।
अधिकारियों का सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कहना है कि यकीनन सर्जिकल स्ट्राइक का महत्व वास्तव में काफी बड़ा है । 28 और 29 सितंबर 2016 को एलओसी सीमा को पार कर 4 लॉन्च पैड  लॉन्च किया जाना अपने आप में काफी महत्व रखता है । लेकिन ऐसे स्ट्राइक यूपीए के दौरान भी की गई थी ।

Related posts

Leave a Comment