अमित शाह ने राहुल गाँधी को दिया उन्हीं की भाषा में जवाब
2019 का चुनाव आने में अभी कुछ महीने बाकी है लेकिन अब से ही कांग्रेस और भाजपा में जवाबी टक्करों की शुरुआत शुरू हो चुकी है । नक्सल कनेक्शन पर राहुल गांधी ने डिजिटल माध्यम ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो ठीक उसी की भाषा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विटर पर उनके बात का जवाब दिया ।
गौरतलब है को नक्सलियो से कनेक्शन होने पर पांच एक्टिविस्टो को नजरबंद किया गया है । एक्टिवस्टो को नजर बंद किए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में केवल एक ही एनजीओ की जरूरत है जिसे आर एस एस अर्थात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहते हैं ।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि देश में जितने भी एनजीओ चल रहे हैं सभी एनजीओ को बंद कर दिया जाए । सभी एक्टिविस्टो को जेल में डाल दिया जाए और जो किसी के भी खिलाफ या सरकार के खिलाफ शिकायत करें उसे तुरंत गोली मार दिया जाए ।
इसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट का भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में फैसला आने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उन्हीं की भाषा में पलटवार किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि देशभर में मूर्खता के लिए केवल एक जगह है और उस जगह को कांग्रेस कहते हैं ।
बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट कर इस तरह से पलटवार किया कि ऐसे लोग जो भारत के टुकड़े टुकड़े करना चाहते हैं भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग , माओवादी और देश के सभी फेक एक्टिविस्ट्स और भ्रष्ट लोगों का समर्थन किया जाए । जो इस देश में ईमानदारी से अपना कर्तव्य पालन कर रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं उनको बदनाम किया जाए । इस देश में मूर्खता के लिए केवल एक ही जगह है और उस जगह का नाम कांग्रेस है । राहुल गांधी जी का बहुत-बहुत स्वागत है ।
गौरतलब है कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में अपने दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं और यह दौरा 2019 के चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राहुल गांधी पर पलटवार के बाद कांग्रेस के खेमे से किसी भी प्रकार का कोई भी जवाब व्यक्तिगत विचार या पलटवार नहीं आया है । यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस अब अमित शाह का पलटवार कैसे करती है ।

