कांग्रेसी नेताओं पर भड़ासNews politics 

सलमान खुर्शीद ने जमकर निकाली कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली भारी हार के बाद अब तक कांग्रेस पार्टी के अंदर के मतभेद नहीं सुलझ पाए हैं। हर 1 महीने में कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई ना कोई नया विवाद देखने को मिल जाता है। यह कोई छोटा-मोटा विवाद नहीं है बल्कि यह विवाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के बीच देखने को मिलता है। कुछ समय पहले जयराम रमेश और शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में सवाल उठाए थे। जिस पर शशि थरूर को सफाई देनी पड़ी थी।

अब ऐसा ही कुछ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ देखने को मिल रहा है। दरअसल हाल ही में सलमान खुर्शीद ने एक पोस्ट के जरिए जमकर कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास निकाली। सलमान खुर्शीद के मुताबिक बुरे वक्त में राहुल गांधी पार्टी का दामन छोड़कर किनारे हो गए।

फेसबुक पोस्ट के जरिए निकाली कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास

दर्शन जयराम रमेश और शशि थरूर द्वारा कांग्रेस को आत्ममंथन का ज्ञान दिए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी शुक्रवार को एक बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के हार का आत्ममंथन नहीं कर पाई है और बुरे वक्त में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का दामन छोड़कर एक तरफ हो गए। ऐसे में जब उनकी आलोचना शुरू हुई तो उन्होंने फेसबुक के जरिए कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता वह लोग मुझे ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा निष्ठा और सत्य मेरा निजी विषय है।

भविष्य के लिए बोलता रहूंगा : सलमान खुर्शीद

आलोचना के बाद सलमान खुर्शीद में यह भी कहा कि राहुल गांधी उनके नेता हैं और वह चाहते हैं कि वह दोबारा अध्यक्ष के रूप में सामने आए। सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह सत्य बोलना पसंद करते हैं और वह कांग्रेस पार्टी के अच्छे हो इसके लिए आगे भी बोलते रहेंगे।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
सलमान खुर्शीद ने जमकर निकाली कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास
Article Name
सलमान खुर्शीद ने जमकर निकाली कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास
Description
सलमान खुर्शीद द्वारा दिए गए बयान के बाद उनकी हुई आलोचना का जवाब देते हुए अपनी पोस्ट पर उन्होंने जमकर कांग्रेसी नेताओं पर भड़ास निकाली है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment