दिग्गज नेता शशि थरूर ने कांग्रेस को दिखाया आईना
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस वैसे तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करती है। मगर खुद पार्टी के अंदर ही नेताओं को खुलकर बोलने की आजादी नहीं है। यदि वह सत्ता पक्ष के किसी नेता या नीति का समर्थन कर देते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठने लगती है। मगर कार्यवाही होने का डर ना होते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा दिया है।
दरअसल कुछ दिनों पहले एक लॉन्चिंग प्रोग्राम के दौरान कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा था कि भाजपा सरकार की सभी नीतियां खराब नहीं हैं। इसलिए हर नीति की आलोचना नहीं होनी चाहिए। जिसके बाद उनका समर्थन करते हुए कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के सभी काम बुरे नहीं है। इसलिए उनके अच्छे कामों का समर्थन किया जाना चाहिए। जिसके बाद किरण कांग्रेस काफी नाराज हो गई थी और उसने शशि थरूर से स्पष्टीकरण मांगा था।
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने दिया यह स्पष्टीकरण
दरअसल अपने ट्वीट में जयराम रमेश का समर्थन करने के बाद किरण कॉन्ग्रेस काफी नाराज चल रही थी। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने थरूर से अपने बयान का स्पष्टीकरण मांगा था क्योंकि थरूर इस समय विदेश में हैं। इसलिए उन्होंने अपना स्पष्टीकरण ईमेल के जरिए भेजा। जिसमें उन्होंने लिखा कि 5 साल सत्ता में रहने के बावजूद आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 31% से बढ़कर 37% हो गया। जबकि कांग्रेस पार्टी 20% से भी नीचे केवल 19% वोट शेयर के साथ रह गई।

थरूर कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाने से पीछे नहीं हटे उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का ऐसा कोई भी नेता नहीं है। जिसने मोदी और उसकी नीतियों पर 20% भी रिसर्च की हो।
जवाब से संतुष्ट हैं केरल कांग्रेस के अध्यक्ष
थरूर द्वारा दिए गए जवाब से केरल कांग्रेस अध्यक्ष संतुष्ट नजर आए। उन्होंने जवाब में सलाह देते हुए भी कहा था कि मैं मोदी सरकार का बहुत बड़ा आलोचक रहा हूं। मगर कुछ तो ऐसी बात है जिसके कारण लोगों ने उन्हें पसंद किया। आलोचना करनी चाहिए मगर आलोचना सकारात्मक होनी चाहिए। नहीं तो जनता हमारी आलोचना में विश्वास नहीं करेगी।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



