बिग बॉस बंद करने की मांग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जवाब
बिग बॉस एक ऐसा शो है जो कि अब तक के अपने सभी सीजन में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। सर्दियों के मौसम में 3 महीने के लिए कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। सलमान खान इस शो के होस्ट हैं। 2019 में इस समय बिग बॉस का 13 वां सीजन प्रसारित हो रहा है। मगर इस सीजन को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।
धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाकर बिग बॉस 13 को बंद करने की मांग की जा रही है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर बिग बॉस को बंद करने के लिए कैंपेन चलाया गया था और बिग बॉस को बंद करने की मांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी। इसकी शिकायत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी की गई थी। जिस पर मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाब दिया है कि 1 हफ्ते में रिपोर्ट आने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
रिपोर्ट आने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करेगा कार्यवाही
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 1 हफ्ते के अंदर यह रिपोर्ट आ जाएगी कि शो के अंदर किस कंटेंट को प्रसारित किया जा रहा है। इसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा दरअसल भाजपा के एक विधायक ने शो को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और उसे बैन करने की मांग की थी।
दरअसल बिग बॉस हर वर्ष अलग-अलग विषय लेकर प्रतियोगियों को शामिल करता है। इस बार बिग बॉस का विषय बेड फ्रेंड फॉरएवर का है। इसी को लेकर काफी विवाद चल रहा है। अब यह विवाद सलमान खान के घर तक पहुंच गया है। जिस कारण उनके घर की सुरक्षा को भी बढ़ाना पड़ गया।
कई संगठन कर रहे हैं विरोध
बिग बॉस को लेकर करणी सेना बजरंग दल जैसे कई संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस द्वारा भारत की सनातन धर्म की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। करणी सेना ने सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



