अनौपचारिक बैठक में सामने आया चीन का 6 सूत्रीय फार्मूला
11 अक्टूबर से भारत के तमिलनाडु के महाबलीपुरम में भारत और चीन के बीच दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक समाप्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एक दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन के द्विपक्षी मुद्दों के साथ-साथ कई अन्य विषयों पर भी बातचीत की।
चीन की एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि कई विषयों को लेकर भारत और चीन सहमत नजर आए। आने वाले समय में दोनों देश आपसी व्यापार बढ़ाने के संबंध में जरूरी कदम उठाएंगे। इस दौरे पर दोनों देशों ने अपने मतभेद सुलझाने के लिए भी जरूरी कदम उठाने की तरफ बात किया। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के द्वारा भारत और चीन के संबंध को सुधारने के लिए 6 सूत्री फार्मूला सामने आया।
जानिए आखिर क्या है शी जिनपिंग का 6 सूत्रीय फार्मूला
तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित हुई यह अनौपचारिक बैठक काफी सकारात्मक रही। इसके पहले हुई पहली अनौपचारिक बैठक काफी सफल रही थी। इस बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 6 सूत्रीय फार्मूला देते हुए कहा कि चीन और भारत का दृष्टिकोण भले ही अलग-अलग हो परंतु दोनों देशों को एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर साथ साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मतभेद होने के बावजूद दोनों देशों को सहयोग के लिस्ट में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के हाथी और चीन के ड्रैगन को साथ-साथ सहयोग से काम करना चाहिए।
सीमा विवाद सुलझाने को लेकर भी हुई बातचीत
चीन की एजेंसी से आई खबर के मुताबिक 3488 किलोमीटर लंबी भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भी दोनों देशों के नेताओं ने बातचीत की। उन्होंने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि हर विभाग का हल सदैव ही शांतिपूर्ण समाधान के जरिए खोजा जाएगा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



