सलमान खान हुए इमोशनलBollywood Entertainment News Trending 

सलमान खान हुए इमोशनल हुए अपनी इस फिल्म की बम्पर कमाई पर

सलमान खान हुए इमोशनल ! : रेस 3 के सुपर डुपर फ्लॉप होने के बाद से ही सलमान खान को एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश थी और ईद पर आई भाईजान की फिल्म भारत ने जो रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है उससे वह बेहद खुश नजर आ रहे है|

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म भारत की सफलता से खुश होकर उन्होंने काफी मिठाइयां खाई जो कि उनकी स्ट्रिक्ट डाइट के बिलकुल खिलाफ है| भले ही फिल्म भारत उनकी करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित रही हो लेकिन यह उनकी को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सबसे ओपनर फिल्म नहीं है|

सलमान खान हुए इमोशनल और कर डाला कटरीना पर व्यंग भी !

Related image

हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में एक्टर सलमान खान ने इमोशनल होते हुए दर्शकों को फिल्म भारत की सफलता के लिए धन्यवाद दिया|

उन्होंने इस दौरान कैटरीना कैफ पर भी एक हल्का व्यंग करते हुए कहा कि भले ही भारत फिल्म मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित रही हो लेकिन कैटरीना के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म कोई और ही है|

कैटरीना कैफ ने भी इस व्यंग का तुरंत हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि आप थग्स ऑफ हिंदुस्तान की बात कर रहे हैं लेकिन फिल्म का हिट होना भी जरूरी होता है| बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 42.3 करोड रुआपये से भी अधिक कमाए थे| इस फिल्म के साथ ही सलमान ने अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो का रिकॉर्ड तोड़ दिया था|

रणवीर सिंह ने इस फैन की मौत पर जताया शोक

इससे पहले आई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की थग्स ऑफ हिंदुस्तान ने हालाँकि की पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन ख़राब रिव्यु और फैंस की नापसंदगी के चलते इसने बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी फ्लॉप का तमगा हासिल किया था|

शानदार बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ सलमान खान का टोटल कलेक्शन वर्ल्ड 300 करोड़ की ओर बढ़ रहा है| यह फिल्म समीक्षकों को पसंद नहीं आई हो लेकिन सलमान के फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आई है और इसी वजह से भाईजान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है यदि आप भी सलमान खान के प्यार में ही तो ही थिएटर जाकर आप इस मूवी को इंजॉय कर पाएंगे|

 

अमीशा पटेल की इस तस्वीर में छिपा है ये राज

Related posts

Leave a Comment