Breaking News Cricket Featured Article News Sports Trending World Cup 2019 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला

क्रिकेट का महासंग्राम वर्ल्ड कप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और सबसे ज्यादा रोमांच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में देखने को मिलता है और इसी कड़ी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का एक जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच की शुरुआत हो चुकी है और पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फैसला भी ले लिया है कि वह मैदान पर सबसे पहले गेंदबाजी करेगा या बल्लेबाजी ? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने क्या फैसला लिया है ?

पाकिस्तान ने लिया अहम फैसला –

इंग्लैंड में आज भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि जब यह दोनों टीमें मैदान पर आपस में भिड़ती हैं तो दर्शक दीर्घा में मौजूद दर्शकों का शोर शराबा इस मैच के रोमांच को और भी बढ़ा देता है। हालांकि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर एक अहम फैसला लिया है। जी हां, पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया है।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बात नही होगी

पाक ने टॉस जीतकर यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि आज इंग्लैंड के जिस मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा उस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को गेंद का सामना करने में थोड़ी मुश्किलें होती हैं।

डॉलर की कमी से भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ा डिप्लोमैटिक वॉर

विशेषज्ञों की मानें तो बल्लेबाजों को शुरुआत के 5 से 6 ओवरों में गेंदों का सामना करने में थोड़ी मुश्किलें होंगी। लेकिन अगर एक लय में बल्लेबाजी की जाए तो एक लंबा स्कोर खड़ा किया जा सकता है और गेंदबाजों ने अगर सटीक गेंदबाजी की तो उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 : दुनियाँ के सबसे खुश देशों में भारत, पाकिस्तान और चीन से भी पीछे

यही वजह है कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। फिलहाल आज के रोमांचक मुकाबले में किसकी जीत होती है यह तो आने वाला मैच का परिणाम ही बताएगा लेकिन हमारी वेबसाइट पर भारत पाक के बीच होने वाले वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की अपडेट आपको मिलती रहेगी।

Related posts

Leave a Comment