मनमोहन सिंह होंगे रिटायर ?News politics Trending 

क्या मनमोहन सिंह होंगे रिटायर ? इस वजह से शायद न दिखें राज्यसभा में

मनमोहन सिंह होंगे रिटायर ? : देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह अब शायद राज्यसभा में नहीं दिखेंगे| उनका कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया है| इसके साथ ही तय हो गया है कि नई सरकार के बनने के बाद 17 जून को पहले संसद सत्र की शुरुआत होगी तो कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री उस सदन में मौजूद नहीं होगा क्योंकि मनमोहन सिंह का जहां कार्यकाल खत्म हुआ है तो वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच दी देवेगौड़ा तुमकुर सीट से चुनाव हार गए है|

डॉ मनमोहन सिंह की बात करें तो वह असम से लगातार राजसभा सांसद चुने जा रहे थे| साल 2008 में यूपीए वन के दौरान देश को आर्थिक मंदी से निकालने का श्रेय उन्हें ही जाता है| कम बोलने वाले मनमोहन सिंह जहां अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे तो वहीँ अपने कमजोर नेता की छवि के कारण हंसी के पात्र भी बने |

भाजपा संगठन बैठक अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई

 

क्या मनमोहन सिंह होंगे रिटायर ? : पहुँचने हेतु राह नहीं है आसान

वह साल 1991 में असम में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे तब से लेकर आज पहली बार होगा जब वह असम से कांग्रेस का राज सभा में प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे| असम की विधानसभा में कांग्रेस के पास 25 विधायक हैं जबकि चुनाव में उसे अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए तीन विधायकों की जरूरत होगी|

यदि उसे ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट के 13 विधायक भी समर्थन दे देते हैं तो भी पार्टी को पांच और विधायक की जरूरत होगी जिसका की हो पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है|पार्टी उन्हें दूसरे राज्यों से भी राजसभा में नहीं भेज सकती जहां की सीटें खाली हैं|

असम में 2 सीटों पर बीजेपी और असम गण परिषद के सदस्य चुनकर राजसभा गए हैं जबकि बाकी 9 खाली सीटों में चार उड़ीसा तमिलनाडु बिहार और गुजरात की है|अपनी असम की सीटें छोड़ कर कांग्रेस के पास जरूरी आंकड़े नहीं है|

मनमोहन सिंह को कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजस्थान क्या पंजाब से भी उच्च सदन में नहीं भेज सकती क्योंकि अभी वहां की सीटें खाली नहीं हो सकती है| कांग्रेस सूत्रों ने इस पर फिलहाल न किये जाने की बात कही है और यही बात मानी जा रही डॉ मनमोहन सिंह का भी सदन में जाने का अब इरादा नहीं है|

28 साल तक संसद में रहते हुए मनमोहन सिंह 10 साल पीएम और 6 साल तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे| 2013 में वह असम से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका सफर सदन में पहुंच न पाने के साथ ही खत्म हो जाएगा तो लगता है कि मनमोहन सिंह होंगे रिटायर|

 

राज्यसभा उपचुनाव 2019 : 5 जुलाई को इन छह सीटों पर चुने जायेंगे सांसद

Related posts

Leave a Comment