कम ही लोग जानते हैं Jio के सबसे सस्ता 84 दिनों वाले प्लान के बारे में, यहाँ पढ़ें
हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ समय से टेलीकॉम इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हलचल मची हुई है जिसकी वजह से ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बता दें कि हाल ही में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्लान में काफी बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद 3 महीने वाले प्लान में तकरीबन 100 से 150 रुपये तक का इजाफा हुआ है। चूँकि हम सभी जानते हैं इन दिनों पूरे भारतवर्ष में ज्यादातर ग्राहक जियो (Jio) के बने हुए हैं और फिलहाल जियो ने भी अपने टैरिफ प्लांस बढ़ा दिए हैं।
Jio : मात्र इतने रुपये में मिलती ही 84 दिनों की वैद्यता
कुछ समय पहले तक जियो के सालाना प्लान की कीमत ₹2020 थी मगर इन बदलाव के बाद उसे बंद करके 2121 रुपए का नया प्रीपेड प्लान शुरू कर दिया गया। जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा मिलता था हालांकि इसके अलावा 84 दिन वाले के साथ 56 दिन वाले प्लान की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। मगर जियो के कुछ ऐसे प्लांस भी है जिनके बारे में अभी तक बहुत कम लोगों को जानकारी है और इस वजह से वह उस प्लान का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि आप जब आप जियो की वेबसाइट या फिर अपने मोबाइल फोन में मौजूद माय जिओ एप्लीकेशन में रिचार्ज के ऑप्शन में जाकर देखेंगे तो वहां पर आपको कुछ अन्य प्लांस भी देखेंगे। उनमें से एक प्लान है अफॉर्डेबल प्लान, यहां पर आपको ₹329 में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत आप किसी भी नेटवर्क पर 1000 मिनट तक कॉलिंग कर सकते हैं जबकि जियो के नेटवर्क पर असीमित फोन कर सकते हैं। हालांकि इस प्लान के साथ कुछ कमियां भी हैं मगर यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन प्लान है जिन्हें इंटरनेट का कम इस्तेमाल करना है मगर लंबी अवधि चाहिए। इस ₹329 वाले प्लान में केवल 6 जिले का डाटा मिलता है जिसकी वैधता 84 दिनों तक होती है।
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100 sms की भी सुविधा मिलती है, साथ ही साथ आप जियो के सभी कंप्लीमेंट्री एप्लीकेशन को भी एक्सेस कर सकेंगे। साफ बात करें तो अगर आपको बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना या ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है और आप कॉलिंग के लिए कोई लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं तो निश्चित रूप से इससे बेहतर आपके लिए अन्य कोई प्लान नहीं हो सकता।

