कानपुर में हुए इंडिया और न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच में गुटखा खाते हुए व्यक्ति की फोटो वायरलCricket Entertainment Featured Article Interesting 

कानपुर में हुए इंडिया और न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच में गुटखा खाते हुए व्यक्ति की फोटो वायरल

कानपुर में गुरूवार के दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। जो बहुत ही रोमांचक रहा। जहां मैच के दौरान खास बात यह रही कि पहले टेस्ट के दौरान एक व्यक्ति काफी चर्चित रहा। जिसकी गुटखा खाते हुए फोटो वायरल हुई है। बता दें कि यह तस्वीर लाइव मैच के दौरान ही दिखाई पड़ी। जिसको देखते ही देखते ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो गई। क्या आपको यह पता है कि कानपुर शहर पान मसाले के लिए खास जाना जाता है।

कैमरा घुमाते हुए फ्रेम में आ गया युवक

वहीं, यह फोटो तब आई जब कैमरामैन ने दर्शकों की तरफ कैमरा घुमाते हुए किया एक युवक फ्रेम में आ गया। जो मुंह में गुटखा दबाए हुए था। जो किसी से फोन पर बात कर रहा था। जब उस व्यक्ति की नजर कैमरे पर पड़ती है तो वो बिंदास अंदाज में हाथ लहराते हुए एंजॉय कर रहा था।

वायरल हुए एक से एक मीम्स

तभी इन सबको देखते हुए खूब अच्छे-अच्छे मीम्स भी वायरल हुए। जिसमें मीम्स बनाकर लिखा कि फोटो में कि ( मुंह में सुपारी निकाल के बात कर रे बाबा)। वहीं, एक ट्विटर यूजर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक सीन लगाते हुए लिखा कि, ‘पान मसाला का विज्ञापन कैसे किया जाता है’।

इन्होंने की शानदार बल्लेबाजी

कानपुर टेस्‍ट मैच के पहले दिन की बात की जाए तो पहला दिन काफी शानदार रहा आपको बता दें इंडिया टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और शुबमन गिल ने भारत के लिए शानदार बल्‍लेबाजी दिखाई। जहां गिल ने नाबाद 52 रन बनाए एवं डेब्‍यूटेंट अय्यर और रवींद्र जडेजा पिच पर कायम रहे। जहां दोनों के बीच 113 रनों की नाबाद साझेदारी बनी रही। जहां खराब रोशनी के कारण गुरूवार के दिन 84 ओवरों का मैच खेला गया।

Related posts

Leave a Comment