राज्यसभा उपचुनाव 2019News politics Trending 

राज्यसभा उपचुनाव 2019 : 5 जुलाई को इन छह सीटों पर चुने जायेंगे सांसद

लोकसभा 2019 चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के कारण कुछ सांसद संसद उच्च सदन राज्यसभा से लोकसभा में पहुंच चुके हैं| जिसके कारण उच्च सदन राज्यसभा की रिक्त हुई 6 सीटों के लिए उपचुनाव 5 जुलाई को होगा| राज्यसभा उपचुनाव 2019 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक बिहार , उड़ीसा और गुजरात से रिक्त हुए 6 सीटों पर यह चुनाव होगा|

इनमें से बिहार की एक सीट , गुजरात से दो और उड़ीसा से 3 सीटें खाली हुई है| बिहार से रविशंकर प्रसाद ,गुजरात से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , स्मृति ईरानी और उड़ीसा से बीजू जनता दल के अच्युतानंद सामांत लोकसभा के लिए चुने गए हैं जबकि ओडिशा से ही राज्यसभा सदस्य प्रताप केशरी देब के विधानसभा सदस्य चुने जाने तथा सौम्य रंजन पटनायक के इस्तीफे की वजह से यह सीटें खाली हुई हैं|

भाजपा संगठन बैठक अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई

राज्यसभा उपचुनाव 2019 : पूरा चुनावी कार्यक्रम जानिये

इन सीटों पर उपचुनाव के लिए 18 जून को अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी| उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 जून होगी और 26 जून को उम्मीदवार नामांकन पत्रों की जांच करवा सकेंगे| नाम वापसी के लिए डेट 28 जून तय की गई है और 5 जुलाई को 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इस चुनाव के लिए मतदान होगा| मतदान के बाद शाम 5:00 बजे मतगणना की जाएगी| आपको याद दिला दें कि अमित शाह और ईरानी का कार्यकाल 18 अगस्त 2023 और रविशंकर प्रसाद का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक का था|

इस बार के राज्यसभा चुनाव में खली हुई सीटों में अधिक सीटें भाजपा के पाले में जाना तय माना जा रहा है जिसके बाद राज्यसभा में उसकी सीटों की संख्या बढ़ जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में यदि उसका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह उच्च सदन राज्यसभा में भी बहुमत हासिल करने में कामयाब रहेगी जिससे उसके लिए बिलों को पास करवाना बेहद आसान हो जाएगा|

 

बंगाल सरकार बनाम डॉक्टर : ममता दीदी झुकी लेकिन डॉकटरो की हड़ताल …….

Related posts

Leave a Comment