बंगाल सरकार बनाम डॉक्टरNews politics Trending 

बंगाल सरकार बनाम डॉक्टर : ममता दीदी झुकी लेकिन डॉकटरो की हड़ताल …….

बंगाल सरकार बनाम डॉक्टर : पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और सरकारी डॉक्टरों के बीच टकराव लगातार जारी है| राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रही| दो जूनियर डॉक्टरों से मारपीट के बाद शुरू हुई हड़ताल का असर पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली और अन्य राज्यों में देखने को मिला है|

देश के 19 से ज्यादा राज्यों के सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल का खुलकर समर्थन कर दिया है| इससे केंद्र सरकार भी सख्ते में आ गई है| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसी मुद्दे पर कलप्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस मामले में पहले केंद्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनके राज्य में डॉक्टर के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने को कहा|

इस बीच दिल्ली एम्स भी इस मामले में उतर आया हालांकि उसने हड़ताल खत्म कर अपने डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा और डॉक्टर काम पर लौट भी गए है लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वहां के डॉक्टरों की मांगे पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है |

ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर हुए एक , मिलकर लिया बड़ा विद्रोही कदम !

बंगाल सरकार बनाम डॉक्टर : प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोली ममता दीदी ?

Doctors Strike Live Updates: हड़ताल खत्म करने की अपील, ममता ने सभी मांगे मानी

प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ममता बनर्जी ने बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार निजी अस्पताल में भर्ती के घायल डॉक्टर के इलाज का पूरा खर्चा वहन करेगी| बंगाल सीएम ने कहा कि हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया| हम पुलिस कार्यवाही नहीं करेंगे| राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह से नहीं चल सकती और हमने तय किया है कि हम कोई कार्रवाई नहीं करने जा रहे हैं।

5 घंटे तक मंत्रियों और प्रधान सेक्रेटरी को इंतजार करवाया गया लेकिन डॉक्टर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने नहीं आया इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि डॉक्टर लोगों को संवैधानिक संस्था का सम्मान करना चाहिए|

न्होंने सभी डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम फिर से शुरू करने की अपील करी और उसके पीछे तर्क दिया कि हजारों लोग उनके हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि उनकी इलाज की प्रक्रिया रुक गई है|

उन्होंने डॉक्टर के साथ हुई मारपीट को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं उधर केंद्र सरकार ने राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को चिट्ठी लिखी है और उनसे अपराधियों को पकड़ने और ऐसी घटनाओं की जांच करने के लिए कहा है|

वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बंगाल में चल रही हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात की और उनसे उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा|

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 19 राज्यों के डॉक्टरों के साथ मिलकर 17 जून को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी है| एसोसिएशन ने बकायदा सरकार को पत्र लिखकर केंद्रीय अस्पताल सुरक्षा कानून बनाकर पूरे देश में लागू करने की मांग की है जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके साथ ही उन्होंने बंगाल सरकार को अल्टीमेटम दे डाला है कि यदि उसने मांगे पूरी नहीं करी तो सारे डॉक्टर्स देशव्यापी हड़ताल पर चले जाएंगे|

इसके साथ ही विरोध करते हुए जहां कुछ डॉक्टरों ने हेलमेट पहन के ड्यूटी निभाई और यहाँ तक कि कई डॉक्टरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| अकेले बंगाल में ही करीब 700 डॉक्टरों ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी है|

इससे मरीजों को भी काफी तकलीफ हो रही है जहां ओपीडी सुविधाएं पूरी तरीके से खराब हो चुकी हैं क्या ममता बनर्जी सरकार मांगे मानने के बाद भी कार्रवाई नहीं करेगी केवल अपनी तुच्छ तुष्टिकरण की राजनीति को साधने के लिए ? क्या उसे सद्बुद्धि आएगी और वह डॉक्टरों की मांग मान लेने के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेगी? यह तो केवल वक्त ही बता सकता है|

 

भारत-पाक WC 2019 मैच से पहले विराट कोहली का अहम बयान आया सामने

Related posts

Leave a Comment