राहुल गांधीNews 

अमेठी में किया राहुल गांधी ने मोदी पर वार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे । अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी अपने आप को भारत देश का चौकीदार कहते है तो राफेल मुद्दे पर वह चुप क्यों हैं । अगर भाजपा सरकार और मोदी जी सही है तो उन्हें आगे आकर देश की जनता के सामने राफेल डील के मुद्दे पर अपनी सफाई पेश करनी चाहिए ।
उन्होंने आगे कहा कि देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक तरफ जहाँ राफेल डील की कीमत बताने से इनकार करती है । वही दुसरी तरफ मोदी जी अनिल अंबानी को राफेल डील का कॉन्ट्रेक्टर बना दिया । जिन्होंने अपने जीवन मे कभी लड़ाकू विमान और रक्षा हेतु यंत्र बनाये ही नहीं ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विजय माल्या , नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के मामले पर भी पीएम मोदी व भाजपा सरकार को घेरा । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही विजय माल्या जैसे भगोड़े को नौ हज़ार करोड़ रुपये लेकर भागने दिया । यही नही सरकार ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोगों को भी देश के बाहर जाने का आज्ञा दे दिया । इन भगोड़े लोगों को पकड़ने  और अपने देश में लाने के लिए सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार मामले पर बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि भारत देश में एक घंटे में चार सौ पचास युवाओं को रोजगार मिलता है । जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है ।  मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहे थे कि हर साल दो करोड़ में रोजगार भारत देश में निकलेंगे बेरोजगारी कम होगी और स्व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा ।  मगर पिछले 4 सालों में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला  । उन्होंने देश के भोली भाली जनता को कहा था कि उनके बैंक खाते में 1500000 रुपए आए आएंगे मगर आज भी देश की जनता बैंक खाते में ₹1500000 आने का इंतजार कर रही है।
राहुल गाँधी ने मोदी जी से प्रश्न पूछते हुए कहे कि देश की जनता यह जवाब चाहती है की राफेल डील जिसकी कीमत लगभग पाँच सौ साठ करोड़ रुपए थी उसकी कीमत सोलह सौ नब्बे करोड़ कैसे हो गई और एक दिवालिया कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया जबकि आप भारतीय कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को भी कॉन्ट्रैक्ट दे सकते थे ।

Related posts

Leave a Comment