कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन पर ऐसे मना जश्न
बुधवार को कांग्रेस राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया| कांग्रेस पार्टी के लिए यह जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं रहता है और ऐसा ही दृश्य पार्टी हेडक्वार्टर में देखने को मिला| जैसे ही राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो यहां उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं का हुजूम पहले से मौजूद था|
पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कांग्रेस नेताओं और वर्कर्स को अपने जन्मदिवस पर लड्डू बांटे| इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री , पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें बधाई दी|
Thank you all for your best wishes & greetings on my birthday. I’m overwhelmed & grateful for your love & affection 🙏 pic.twitter.com/VZG9s49hOF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 19, 2019
राहुल गाँधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की शुभकामना दी| राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया|
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- ” श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं , ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य दें और दीर्घायु बनाएं|” इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद|
Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019
राहुल गाँधी जन्मदिन के मौके पर बुधवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया| पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर जन्मदिवस पर बधाई दी| इसके अलावा गुलाम नबी आजाद ,अशोक गहलोत , के सी वेणुगोपाल , सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित बड़े नेताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी|
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi distributes sweets among media personnel on his birthday today, at AICC Headquarters. pic.twitter.com/rnCVvaWcsC
— ANI (@ANI) June 19, 2019
ट्विटर पर कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्म दिवस पर बधाई दी और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े| सदन में भी रामदास अठावले ने राहुल गांधी के जन्मदिन का उल्लेख किया तो सदन में मौजूद सांसदों ने मेजे थपथपाई| इतनी बड़ी हार के बाद अपना जन्म दिवस मनाना एक बहुत बड़ा साहसिक कदम है राहुल गांधी के लिए ,निश्चित तौर पर कहा जा सकता है|
ओपनर शिखर धवन वर्ल्ड कप से हुए बाहर , रिप्लेस करेगा यह खिलाड़ी

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

