सनी देओल को नोटिसNews politics Trending 

सनी देओल को नोटिस , चुनाव आयोग ने पूछा है यह सवाल

सनी देओल को नोटिस : लोकसभा 2019 में पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव जीतकर भाजपा के लोकसभा सांसद बने सनी देओल से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा देने को चुनाव आयोग द्वारा कहा गया है | इसके पीछे वजह है उनका चुनावी खर्च ₹70 ,00 ,000 की वैधानिक सीमा से अधिक होना|

सनी देओल को नोटिस : निर्वाचन अधिकारी ने कहा…………

एक चुनाव अधिकारी ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी| गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सह – उपायुक्त विपुल उज्जवल ने सनी देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया है| उज्जवल ने कहा – ” पता लगा कि उनका चुनावी खर्च ₹ 70 लाख से अधिक का है|”

सनी देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को लगभग 83,000 मतों के अंतर से हराया था| उज्ज्वल ने चुनाव खर्च के आंकड़े पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक गणना के अनुसार देओल का खर्चा ₹86 लाख पाया गया है|
इसी वजह से नोटिस के माध्यम से उनसे जवाब माँगा गया है|

Earthquake hit China, Resulted in huge injuries and life loss

निर्वाचन अधिकारी विपुल उज्जवल ने कहा कि देओल के चुनाव खर्च की राशि अंतिम आंकड़ा नहीं है उन्होंने कहा कि देओल को खर्च खाते का असली ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और उन्होंने कहा कि अभी अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी|

अब देखना होगा कि लोकसभा सांसद सदस्यता पर मंडराते हुए खतरे को देखते हुए सनी देओल इस नोटिस का क्या जवाब देते है|

बता दें कि सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी मथुरा से सांसद है| वह भी इस बार दोबारा मथुरा से चुनाव जीतकर लोकसभा के लिए चुनी गई है| 62 साल के हो चुके सनी देओल अब बॉलीवुड फिल्मों में कम काम करते है और इसलिए राजनीतिक पारी की शुरुआत करना उन्होंने मुनासिब समझा|

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन पर ऐसे मन जश्न

Related posts

Leave a Comment