ओपनर शिखर धवनCricket Trending World Cup 2019 

ओपनर शिखर धवन वर्ल्ड कप से हुए बाहर , रिप्लेस करेगा यह खिलाड़ी

इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप 2019 में अब तक अपराजय रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका सामने आया है| धमाकेदार ओपनर शिखर धवन उंगली में लगी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए है| उनको यह चोट ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कूल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद के कारण लगी थी| इसके कारण उनका अंगूठा सूज गया था| दर्द के बाद भी शिखर धवन ने बल्लेबाजी जारी रखी और शानदार शतक ठोका था जिससे यहां सूजन और बढ़ गई|

इसकी वजह से वह फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे| इसके बाद चोट कितनी गंभीर है यह बात सामने आई| डॉक्टर्स ने धवन को कम से कम 3 हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा था| टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट पर नजर रखे हुए थे|

विराट कोहली ने रचा यह इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे

ओपनर शिखर धवन ने ट्विटर पर ज़ारी किया सन्देश

इसको लेकर शिखर धवन ने ट्विटर पर कहा है कि – “हां यह बताते हुए मैं बहुत इमोशनल महसूस कर रहा हूं कि मैं अब विश्व कप 2019 का भाग नहीं हूं”

बता दें कि जब उनकी चोट का एक्सरे किया गया तो अंगूठे में फ्रैक्चर पाया गया और इसके बाद ओपनर शिखर धवन 3 मैचों से बाहर हो गए थे| शिखर धवन की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर वर्ल्ड कप टीम में पहले जगह ना बना पाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुलाया गया है जो कि खुद उन्ही की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज है |

ऋषभ पंत ने इससे पहले कहा था के वर्ल्ड कप टीम में जगह न बना पाना उनके लिए एक सपने के टूटने जैसा अनुभव था| अब देखना होगा कि वह मौका मिलने पर क्या कमाल कर पाते है| ओपनिंग जोड़ी के तौर के एल राहुल और रोहित शर्मा ही पारी की शुरुआत करेंगे| फिलहाल भारतीय टीम वर्ल्ड कप में चौथे पायदान पर है|

 

दिल्ली मुखर्जी नगर काण्ड का खलनायक आखिर है कौन ?

Related posts

Leave a Comment