प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी, अगजनी में कई वाहन फूंके
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिलें में शुक्रवार के दिन जुमें की नमाज अदा करने के बाद कानपुर की तरह यहां भी जमकर पत्थरबाजी हुई। जहां नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बता दें कि प्रयागराज में पुलिस की तमाम प्रयासों के बावजूद उपद्रवी नारेबाजी करने के साथ पथराव भी करने लगे। जहां छतों से भी पत्थरबाजी हुई। वहीं, इसके बाद आरएएफ और पीएसी ने मोर्चा संभालकर लाठीचार्ज कर उपद्रवियों खदेड़ा दिया लेकिन उपद्रवी सुनियोजित तरीके से थोड़ी-थोड़ी देर में पत्थरबाजी करते रहे।
इस इलाके की है घटना
जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी घटना प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के अटाला इलाके की है। जहां पुलिस ने एहतियातन भारी पुलिस बल को तैनात किया है। जहां उपद्रवी पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आए थे। हालांकि, सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी करने लगे। वहीं, डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश बहुत की लेकिन हालात बेकाबू हो गए।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
वहीं, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर मौजूद है। रोड पर खड़ी गाड़ियों के शीशे पत्थर बाजी से टूट गए। जहां प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। वहीं, अटाला चौराहे के आसपास अतिरिक्त फोर्स भेजकर उपद्रव कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया ।
शांति पूर्वक लोगो को समझाया
दरअसल, पत्थर बाजी में पता चला हैं की पुलिस महा निरीक्षक राकेश सिंह अपर महानिदेशक प्रेम प्रकाश भी पत्थर लगने से घायल हुए उनकी गाड़ी के सीसे टूट गए है। वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी ने लोगो को काफी समझाया बुझाया और शांति पूर्वक जाने के लिए कहां लेकिन यह लोग नहीं माने और धीरे-धीरे देखते-देखते पथराव करने लगे।
आज है शांति का माहौल
वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फेंके गए पत्थरों को उठा उठा कर के मारने लगी। लगभग 1 घंटे तक दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई पुलिस ने हालत को देखकर हवाई फायर और लाठी चार्ज किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया इसके बावजूद लोग रुक रुक कर के पत्थरबाजी करते रहे। फिलहाल आज शहर में शांति का माहौल है। जहां पुलिस बल भी तैनात है।

