नहीं रहे संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र, पढ़िये खबरFeatured Article News 

नहीं रहे संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र, पढ़िये खबर

आज शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र नहीं रहें। वहीं, इनकी उम्र 98 वर्ष थी। बता दें कि बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। तथा उनका लखनऊ स्थित एक अस्पताल मे उपचार भी चल रहा था।

इसके थे संस्थापक

जहां आज उन्होंने सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। क्या आपको ये पता है कि बाबा योगेंद्र कला के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के संस्थापक भी थे। वह अनेक वर्षों तक इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे।

इस जिले में हुआ था जन्म

वहीं, बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी 1924 के दिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। बचपन में ही वह गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने लगे। इसके बाद गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ। संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक बने। बाबा योगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। 1981 में जब संस्कार भारती संगठन बना तब इसका कार्य बाबा योगेंद्र को सौंपा गया। कला साधकों के मन में उन्होंने राष्ट्र भाव का जागरण भी किया।

Related posts

Leave a Comment