जानियें क्यों मोबाइल में होता है धमाका, ये होते है कारण, पढ़िये
आज के इस युग में मोबाइल फोन की बात करी जाएं तो यह आज सबकी पसंद बन चुका है। तो ऐसे में बहुत से लोग होते है जो अपने मोबाइल फोन का ख्याल ठीक से नहीं रख पाते है। जो नुकसानदायक हो सकता है। जहां बहुत से मोबाइल फोन ऐसे होते है जो कभी-कभी तमाम कारणों से धमाका हो जाता है। आइये जानते है कि ऐसे क्यों होता है।
चार्जिंग के समय रेडिएशन रहता है हाई
एक बात का ध्यान रखें कि मोबाइल चार्ज करते समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। जिस कारण से बैटरी गरम हो जाती है। इसलिए ध्यान रखे कि चार्जिंग के वक्त मोबाइल से बात करने पर इसमें ब्लास्ट हो सकता है। वहीं, कई बार यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। इसके अलावा बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं। जिससे फोन के अंदर के केमिकल में बदलाव होते रहते हैं। जिससे बैटरी फट जाती है।
सामान्य रूप से ज्यादा ना हो गर्म
अगर आपके फोन की स्क्रीन का जब भी ब्लर हो या स्क्रीन में पूरी तरह डार्कनेस आ जा रहा है। या फिर आपका फोन बार-बार हैंग हो रहा है और प्रोसेसिंग स्लो हो रही है तब भी आपके फोन में ब्लास्ट हो सकता है। वहीं, अगर बात करते समय फोन सामान्य रूप से ज्यादा गर्म हो जाता है तो भी आपके फोन में ब्लास्ट होने की संभावना बनी रहती है।
इस तरह बैटरी को करें चेक
अगर आपके पास फोन की बैटरी रिमूव करने का विकल्प है तो बैटरी को एक टेबल पर रखें. इसके बाद इसे घुमाकर देखें। यदि बैटरी फूली हुई है तो तेज घूमेगी। अगर बैटरी तेज घूमती है तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसके साथ ही फोन को कभी भी 100 फीसद चार्ज न करें। इसलिए फोन को 80 से 90 फीसद ही चार्ज करें। इससे ज्यादा चार्ज करने पर फोन ओवरचार्ज हो सकता है और ब्लास्ट होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

