धोनीFeatured Article News Sports 

जब अभ्यास मैच के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता है। उनकी गेम को समझने की समझदारी इतनी अच्छी है कि वह जो फैसला लेते हैं वह सही हो जाता है। भले ही वह भारतीय टीम के कप्तान ना हों मगर फिर भी वह विराट कोहली को हमेशा अपनी सलाह देते रहते हैं। धोनी का टीम में होना ही भारतीय टीम के लिए 1 प्लस पॉइंट है। 27 मई को विश्वकप शुरू होने से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा अभ्यास मैच खेला गया। इस मैच में लोकेश राहुल के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी ने भी शानदार शतक लगाया धोनी ने आठ चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों के साथ 113 रन की पारी खेली। मगर आखिर क्यों विश्व के बेहतरीन फिनिशर धोनी बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लग गए?

बल्लेबाजी के बीच में ही सेट करने लगे बांग्लादेश की फील्डिंग

धोनी मैदान पर अक्सर अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं। इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच के 39 वें ओवर में जब सब्बीर रहमान धोनी को गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी उस समय तक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और बांग्लादेश की टीम उनको आउट करने की फिराक में थी। बांग्लादेश की कई कोशिशों के बाद भी धोनी आउट नहीं हो रहे थे और लगातार रन बनाए जा रहे थे। 39वें ओवर में जब सब्बीर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे तभी धोनी ने उनको रोककर मिड विकेट पर खड़े बांग्लादेशी फील्डर को स्क्वायर लेग पर जाने को कहा। बांग्लादेशी फिल्डर ने उनकी बात मान ली और फिर गेंदबाज सब्बीर रहमान ने भी उस फील्डर को स्क्वायर लेग पर खिसका दिया। धोनी का विपक्षी टीम की फील्डिंग सेट करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अभ्यास मैच में चला धोनी का बल्ला

भारत और बांग्लादेश के अभ्यास मैच में विश्व के बेहतरीन के अनुसार धोनी का बल्ला खूब चला। धोनी ने 78 गेंदों पर 113 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा केएल राहुल ने भी 99 गेंदों पर 108 रनों की शतकीय पारी खेली। जिसके कारण भारत यह मैच 95 रन से जीत गया।

Summary
जब अभ्यास मैच के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे महेंद्र सिंह धोनी
Article Name
जब अभ्यास मैच के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे महेंद्र सिंह धोनी
Description
विश्व के बेहतरीन फिनिशर धोनी भारत बांग्लादेश के अभ्यास मैच के दौरान अचानक मैच के बीच में ही बांग्लादेश की टीम की फील्डिंग को सेट करने लगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment