घनश्याम तिवारी के “मिशन काराकाट” को अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पूर्ण समर्थन
काराकाट : बिहार में सपा के लिए नई चेतना व ऊर्जा लेकर आने वाले ओजस्वी वक्ता और युवा समाजवादी नेता व काराकाट सीट प्रत्याशी श्री घनश्याम तिवारी के “मिशन काराकाट” को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया है|
घनश्याम तिवारी का सीधा मुक़ाबला रालोसपा चीफ उपेंद्र कुशवाहा से रहा, जो पूरी तरह से नेगेटिव पॉलिटिक्स का खेल खेलते हुए जनता की आँखों में धूल झोखने का काम करते दिखे तो वहीँ दूसरी ओर सपा के सिपाही और काराकाट के लाल घनश्याम तिवारी ने विकास को ही अपना विजय मन्त्र बनाया|
सपा प्रत्याशी घनश्याम तिवारी के “मिशन काराकाट” के तहत – “हर बेटी होगी इंटर पास और एक लाख युवाओं को दिलाएंगे रोज़गार” के विकासशील और नवीन विकास के एजेंडे को पार्टी की भीतर से भी जबरजस्त समर्थन मिला है जिसमें सबसे ऊपर नाम खुद समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का है|
17 मई की सुबह सपा प्रत्याशी घनश्याम तिवारी के “मिशन काराकाट” पक्ष में बयान ज़ारी करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि काराकाट की जनता बेहद सजग है और उसे अपने लिए बेहतर विकल्प पता है जो कि घनश्याम तिवारी के रूप में सामने है|
विशेष रूप से युवा और महिला वर्ग के लिए पेश किये विकास कार्यक्रम के लिए घनश्याम तिवारी सपा अध्यक्ष द्वारा प्रशंसा के पात्र बने| अखिलेश यादव ने उन्हें एक दूऱ दृष्टि वाला नेता बताते हुए बेरोज़गारी और शिक्षा जैसी सामाजिक ज़रुरत पर ज़ोर देने के लिए उनकी खुलकर तारीफ करी और उन्हें इस सीट से सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया|
घनश्याम तिवारी ने डोर टू डोर कैंपेन करते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ने का काम किया| उन्होंने हर तबगे को अपने साथ मिलाने का काम पूरी शिद्दत से किया है कि जो उन्हें नवीन दौर के समाजवादी नेता के तौर पर दर्शाता है |
घनश्याम तिवारी के नारे – “जय बेटी , जय युवा , जय काराकाट को” प्रदर्शित करते हुए एक चुनावी कैंपेन गीत को भी रिलीज़ किया गया जो किया है जो वाकई काफी ट्रेंडिंग रहा| घनश्याम तिवारी ने बिहार में सपा के लिए खुद को एक सफल चेहरे के तौर पर स्थापित करने में सफलता पायी है जिसका प्रमाण स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष का उन्हें समर्थन|

