विश्व कप के लिए रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम
विश्व कप 2019 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहा है और इसकी तैयारियां लगभग सभी टीमों ने पूरी कर ली है। सभी टीमों के द्वारा विश्व कप के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों के नाम के भी घोषणा की जा चुकी है। आज सुबह से इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा था कि शायद आज इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी और अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर मिली है कि विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रवाना हो चुकी है।
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे खिलाड़ी –
Mumbai: Indian Cricket team departs for ICC Cricket World Cup 2019, being held in England and Wales from May 30 to July 14. pic.twitter.com/ovcbtnoOVc
— ANI (@ANI) May 21, 2019
विश्व कप में चयन ना होने के बावजूद विश्व कप खेल सकते हैं अंबाती रायडू और ऋषभ पंत
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रवाना होती हुई देखी गई। सभी भारतीय खिलाड़ी सूट बूट में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। सबसे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली को देखा गया उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी बेहद ही निराले अंदाज में बस से नीचे उतरे और एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखे। इसके बाद एक एक करके भारतीय क्रिकेट टीम बस से नीचे उतरी और एयरपोर्ट के अंदर एंट्री लेती गई। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी भी नजर आए।
एबी डिविलियर्स करेंगे वापसी लेकिन इस अनोखी शर्त पर
आपको बता दें कि 2019 का विश्व कप इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा और यह विश्व कप 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। इस बार भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम 2019 विश्व कप के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन यह मुकाबला काफी जबर्दस्त होगा और कोई भी टीम विश्व कप का खिताब जीतने से पीछे नहीं हटना चाहेगी।
फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए रवाना हो चुकी है।
क्रिकेट विश्व कप ऑफिशल सॉन्ग हुआ लॉन्च : गाने में क्या है ऐसा ख़ास ?

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

