मूंगफली होती है सेहत के लिए फायदेमंद, कई पोषक तत्वों से होती है भरपूर
ड्राईफ्रूट्स तो बहुत होते है लेकिन उनमें से मूंगफली खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है। दरअसल, मूंगफली कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है और शरीर को बादाम जैसे फायदे भी देती है। केवल यही नहीं बल्कि ये बादाम के मुकाबले काफी सस्ती भी होती है। जो आराम से बाजार में मिल जाती है।
जानकारी के अनुसार इसी के चलते जो लोग सर्दी के मौसम में बादाम खाने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं उनकी सेहत के लिए मूंगफली बादाम का एक बेहतर विकल्प है। वैसे यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइये जाने क्या होते है मूंगफली के फायदें।
पाए जाते है ये तत्व
क्या आप ये जानते है कि मूंगफली खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। जी हाँ और इसमें खनिज, विटामिन, प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फाइबर, तांबा, फोलेट, विटामिन-ई, थायमिन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो एनर्जी देने के साथ ही कब्ज को दूर करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित होती है।
होता है बेहतर विकास
वहीं, सर्दियों में मूंगफली खाने से बॉडी में गर्माहट भी बनी रहती है। केवल यही नहीं बल्कि प्रेग्नेंसी में भी मूंगफली खाना फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है। जो लाभकारी भी होता है।
ये कमी को करें दूर
मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा मूंगफली खाने से हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा भी काफी कम होता है। जो हर तरह से फादा पहुंचाती है।

