उत्तर प्रदेश में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट, सावधानी बरतें लोग, पढ़िये खबर
उत्तर प्रदेश में इस समय देखे तो अब ठंड कहा कहर बढ़ने लगा है। जहां ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जहां लोगो को वाहन चलाने समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। खबर के अनुसार अगले एक हप्ते तक बर्फीली हवाओं के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही साथ कई जिलों में घना कोहरा भी दिखाई देगा। वहीं मैदानी इलाकों और पश्चिमी UP के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
ये जिला हुआ सबसे ठंडा साबित
आपको बता दें की शुक्रवार के दिन यूपी का शाहजहांपुर और अयोध्या सबसे ठंडा जिला साबित हुआ हैं। जहां शाहजहांपुर मे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि अयोध्या का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही हैं जिसके कारण यहां का पारा लगातार गिर रहा हैं। हालांकि, दिन में थोड़ी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही हैं। जिससे लोग राहत की सांस ले पा रहे है।
इन जिलों का रहा इतना न्यूनतम तापमान
शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस।
अयोध्या का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।

