News Trending 

पीएम मोदी की मां हीराबेन का हुआ निधन, इस अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारत देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज शुक्रवार की सुबह 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार हीराबेन ने अहमदाबाद के अस्पताल यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अपनी मां हीरा बेन के निधन की जानकारी दी।

लिखी ये बात

जहां उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

इस दिन बिगड़ी थी तबियत

आपको बता देंं कि इससे पहले पीएम मोदी की मां हीरा बेन की 27 दिसंबर शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आनन-फानन में उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हीरा बेन का एमआरआई और सीटी स्कैन भी किया।

कहती थी ये बात

वहीं, हीरा बेन ने हाल ही में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश किया था। तो पीएम मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने उस मुलाकात के बारे में ट्वीट कर कहा था कि ‘मैं जब उनसे 100 वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

Related posts

Leave a Comment