अनुराग कश्यप की बेटीBollywood Entertainment Featured Article News Trending 

इस अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर पब्लिसिटी के लिए बेटी का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

इस समय बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप लगातार चर्चाओं में हैं। दरअसल कुछ समय पहले अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी को दी गई धमकी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई देते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर इस तरह के लोगों से कैसे निपटा जाए। दरअसल एक ट्रोलर ने अनुराग कश्यप की बेटी को रेप करने की धमकी देते हुए कहा था कि अपने बाप से कहना कि वह अपना मुंह बंद रखें। अनुराग कश्यप अक्सर भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते आए हैं। अब इस मामले पर एक नया मोड़ आ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अनुराग कश्यप पर अपनी बेटी का इस्तेमाल कर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाया है।

पायल रोहतगी ने अनुराग कश्यप पर लगाए गंभीर आरोप

अनुराग कश्यप की बेटी के साथ जब यह घटना हुई। उसके बाद से लेकर अब तक बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज अनुराग कश्यप के साथ खड़े होते हुए दिखाई पड़े। इस मामले को लेकर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस इस तरह का कमेंट करने वाले ट्रोलर के खोजबीन में लग गई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अनुराग कश्यप पर पब्लीसिटी कमाने के लिए अपनी बेटी के नाम का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

क्या कहा पायल रोहतगी ने?

दरअसल पायल रोहतगी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग कश्यप को सलाह दी है कि वह नफरत कम फैलाएं और किसी को बदनाम ना करें। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप को किसी अच्छे डॉक्टर से जो कि मानसिक रोग विशेषज्ञ हो उससे मिलने की भी सलाह दी है। पायल रोहतगी ने उन पर आरोप लगाया है कि अनुराग कश्यप r.s.s. हिंदुओं और भगवान राम के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं और जगह जगह पर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

Summary
इस अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर पब्लिसिटी के लिए बेटी का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
Article Name
इस अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर पब्लिसिटी के लिए बेटी का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
Description
अनुराग कश्यप की बेटी पर हुए भद्दे कमेंट के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अब अनुराग कश्यप पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment