भारतीय क्रिकेट टीमBreaking News Featured Article Sports 

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गंभीर आरोप

हर बार की तरह इस बार भी 16 जून को हुए विश्व कप में भारत पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को 89 रन से हराकर उस रिकॉर्ड को बरकरार रखा जो कि पिछले कई विश्व कप से चला रहा है। दरअसल अब तक भारतीय क्रिकेट टीम में पाकिस्तान की टीम को विश्व कप के हर मैच में हराया है। इस तरह विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत से लगातार सात बार हार चुकी है। अब तक पाकिस्तान ने केवल दो ही मुकाबले जीते हैं। ऐसे में उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने मुकाबले जीतने के साथ-साथ दूसरे टीमों के मुकाबलों पर भी नजर रखनी होगी। मगर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने भारतीय क्रिकेट टीम पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाकर एक नया बखेड़ा खड़ा किया है।

भारतीय टीम पर लगाया यह गंभीर आरोप

दरअसल पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे केवल दो में ही जीत हासिल हुई है। उसने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऐसे में यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने सभी मुकाबले तो जीतने ही होंगे उसके साथ साथ उसे दूसरी टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर रहना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने भारत की टीम पर यह आरोप लगाया है कि भारत श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अपने मैच जानबूझकर हार जाएगा। ताकि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में ना पहुंच पाए।

हालांकि पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली की बात में कोई दम नहीं लगता। मगर उन्होंने भारतीय टीम पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा कर सबको चौंका दिया है। पाकिस्तान एक ऐसी टीम रही है जिसके खिलाड़ियों पर हमेशा ही मैच फिक्सिंग का दाग लगता रहा है। मगर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भारत पर आरोप लगाने से कभी नहीं चूकते। विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम को अपने देश के लोगों से नाराजगी झेलनी पड़ी।

Summary
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गंभीर आरोप
Article Name
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गंभीर आरोप
Description
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने भारतीय क्रिकेट टीम पर यह आरोप लगाया है कि भारत श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अपने मुकाबले जानबूझकर हार जाएगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment