पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने किया विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का बचाव
इस समय आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने भी अपने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उसे 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई और एक मुकाबले में उसे ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। मगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने में भारतीय टीम को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान ने भारत को 224 रन पर ही रोक दिया। महेंद्र सिंह धोनी और केदार ने बहुत धीमी बल्लेबाजी की। जिसके कारण भारतीय टीम कम स्कोर बना पाई। उसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना की थी। मगर अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में उतर आए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने किया धोनी का बचाव
धोनी का बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी ने अभी तक एक मैच में ही धीमी बल्लेबाजी की है। अभी विश्व कप के बाकी मैच भी बचे हुए हैं। उनमें वह और भी अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह बल्लेबाजी के अलावा टीम के लिए अन्य चीजों में भी काम आ सकते हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी को लेकर उनकी आलोचना करना सही नहीं है। धोनी ने अब तक विश्व कप में खेले गए चार मैचों में 90 रन ही बनाए हैं। उन्होंने विश्वकप से पहले खेले गए अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़ा था। मगर विश्व कप में उनका बल्ला खामोश है।
भिड़ गए थे सचिन और धोनी के प्रशंसक
सचिन तेंदुलकर द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर सचिन और धोनी के प्रशंसकों के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली। धोनी के प्रशंसकों ने सचिन तेंदुलकर को स्वार्थी बता डाला तो वहीं सचिन तेंदुलकर के समर्थकों ने भी महेंद्र सिंह धोनी द्वारा विश्व कप में बनाए गए अब तक सभी रनों का रिकॉर्ड उठाकर सामने रख दिया। हालांकि धोनी की तरफ से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



