एयर स्ट्राइक पर फिर से हुआ पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश
27 फरवरी की सुबह 3:00 बजे भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। यह हमला भारत द्वारा हमारे देश के सीआरपीएफ जवानों पर 14 फरवरी को किए गए पुलवामा आतंकी हमले का बदला था। परंतु उस समय पाकिस्तान ने भारत द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने की बात को मानने से इनकार कर दिया था। यही नहीं बालाकोट में उसने पत्रकारों के जाने पर प्रतिबंध भी लगा दिए थे।
कई अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों ने पाकिस्तान में भारत द्वारा एयर स्ट्राइक की बात कही थी। परंतु पाकिस्तान ने इस बात को कभी नहीं माना हाल ही में पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। पाकिस्तान ने भारत द्वारा एयर स्ट्राइक में मारे गए अपने पायलटों के लिए शहीद स्मारक बनवाए हैं। जिसका उद्घाटन 7 सितंबर को पाकिस्तान के वायु सेना दिवस के दिन किया गया।
शहीद स्मारक से हुआ पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश
पाकिस्तान ने अपने पायलटों की मौत पर वॉर मेमोरियल तो बनवा दिया परंतु पाकिस्तान ने इस वॉर मेमोरियल में जो दावे किए हैं वह पूरी तरह से झूठे हैं। जिसको लेकर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। दरअसल पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि उसके एक विमान ने एमरॉम मिसाइल दागकर भारत के सुखोई विमान को गिरा दिया। जबकि सच्चाई यह है कि एमरॉम मिसाइल को केवल f-16 से दागा जा सकता है जो कि एक अमेरिकी विमान है और इस समय पाकिस्तान ने उसे खरीद लिया है। पाकिस्तान ने इस वॉर मेमोरियल में भारत के वीर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान द्वारा अपने विमान के गिराए जाने की बात स्वीकार की है।
इमरान खान को भी है भारत से हार का डर

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए दिखाई पड़ रहे थे। परंतु अब उन्होंने यह बात स्वीकार कर ली है किसी भी मामले में पाकिस्तान भारत से विजेता नहीं हो सकता। परंतु उन्होंने पाकिस्तान सरेंडर करने अपने आखिरी दम तक ना पसंद करेगा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



