पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने आईसीसी से की यह अपील
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने हाल ही में आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एक विशेष अपील की है। उन्होंने यह अपील तब की जब विश्व का कोई भी देश पाकिस्तान के दौरे पर जाने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लिए जाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सरफराज अहमद ने आईसीसी से यह अपील की।
पाकिस्तान इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है एक तरफ पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह विश्व में अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए कई देशों के सामने कर्ज के लिए गुहार लगा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट के मामले में भी पाकिस्तान पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार नहीं है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी से की यह अपील
श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान दौरे से नाम वापस ले लिए जाने के बाद सरफराज अहमद मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फिर से पाकिस्तान में क्रिकेट लाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय बदल गया है। पीएसएल में जितने भी खिलाड़ी खेलने के लिए पाकिस्तान आए उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की गई। ऐसे में आईसीसी को देश में क्रिकेट वापस लाने के लिए भरपूर प्रयास करने चाहिए।
पाकिस्तान ने की थी श्रीलंका की मदद
सरफराज अहमद ने यह भी कहा कि जब श्रीलंका में ईस्टर हमले हुए थे तो उसके बाद पाकिस्तान ही एक ऐसा देश था जिसने अपनी अंडर-19 की क्रिकेट टीम वहां पर भेजी थी। जबकि वहां पर आतंकवादी हमला हो चुका था। उन्होंने कहा ऐसे हालात में वह श्रीलंकाई खिलाड़ियों से दौरे पर आने के लिए केवल प्रार्थना कर सकते हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



