‘THE FAMILY MAN’ वेब सीरीज से RSS नाराज़
नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम के आ जाने से ऑनलाइन कंटेंट की बाढ़ सी आ चुकी है. हर महीने नयी फिल्में और सीरीज़ इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होती रहती है. जिनमे से बहुत सारी वेब सीरीज किसी ना किसी कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई बार वेब सीरीज और इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किसी धर्म विशेष को टारगेट करने के इल्ज़ामात भी लग चुके हैं. नेटफ्लिक्स की ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘लैला’ पर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहात करने का इलज़ाम लगाया गया था. दरअसल सेक्रेड गेम्स’ के सीजन 2 में ‘अहं ब्रम्हास्मि’ का ग़लत तरह से प्रयोग किया गया है. और ‘लैला’ में तो ‘आर्य’ टर्म को प्रयोग किया गया है. दरअसल आर्याव्रत और आर्य दोनों को हिन्दू धर्म से जोड़ कर देखा जाता है.
THE FAMILY MAN
अब मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपाई की अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘THE FAMILY MAN’ से नाराज़गी जताते हुए ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ ने इसे देश विरोधी बताया है. मनोज बाजपाई इस वेब सीरीज में लीड रोल में हैं. आरएसएस ने एक मुख्यपत्र ‘पांचजन्य’ जारी कर कहा है, कि सीरीज भारत विरोधी एजेंडा फैला रही है. इस मुख्य पत्र के अनुसार, इसमें दिखाया गया है कि एनाइए की एक महिला अधिकारी कह रही है कि ‘स्पेशल पावर एक्ट के दम पर कश्मीर के लोगों को दबाया जा रहा है. हम उनके फ़ोन और इन्टरनेट बंद कर देते हैं. यहाँ के लोग हमारे रहम-ओ-करम पर जी रहे हैं.
किसी को आज़ादी से जीने ना देना एक जुर्म नहीं तो क्या है.’ इसके सन्दर्भ में संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि, जिस समय पर केंद्र सरकार ने कश्मीर से 370 हटाया है, और कश्मीर को मुख्या धरा से जोड़ने की कोशिश चल रही है, उस वक्त में इस तरह की वेब सीरीज भारत विरोधी एजेंडे को प्रमुखता प्रदान करती है.’ ऐसा नवभारत टाइम्स के हवाले से छपी एक ख़बर में कहा गया है.


